{"_id":"682a394c1741f2dbdc087161","slug":"44-history-sheeters-including-mafia-atiqs-accountant-reported-to-police-stations-allahabad-news-c-3-ald1022-626092-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: माफिया अतीक के अकाउंटेंट समेत 44 गुर्गों ने थानों में लगाई हाजिरी, कहा- अब नहीं करेंगे अपराध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: माफिया अतीक के अकाउंटेंट समेत 44 गुर्गों ने थानों में लगाई हाजिरी, कहा- अब नहीं करेंगे अपराध
Mon, 19 May 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 01:17 AM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के अकाउंटेंट रहे सीता राम शुक्ला समेत 44 हिस्ट्रीशीटरों ने रविवार को थानों में हाजिरी लगाई है। इन हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ में कहा कि वह न तो अब अपराध करेंगे न ही अपराधियों का सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
अतीक अहमद-अशरफ। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के अकाउंटेंट रहे सीता राम शुक्ला समेत 44 हिस्ट्रीशीटरों ने रविवार को थानों में हाजिरी लगाई है। इन हिस्ट्रीशीटरों ने शपथ में कहा कि वह न तो अब अपराध करेंगे न ही अपराधियों का सहयोग करेंगे। जो भी अपराध करेगा उसकी सूचना भी थाने में देंगे।
पुलिस कमिश्नर ने जिले के हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन का निर्देश दिया था। इसके बाद डीसीपी अभिषेक भारती ने एसीपी को हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह के सत्यापन की निगरानी की जिम्मेदारी दी। रविवार को खुल्दाबाद थाना परिसर में सीता राम शुक्ला, बच्चा पासी समेत 21 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तों को तलब किया गया।
वहीं, शाहगंज में 13 हिस्ट्रीशीटर और कोतवाली थाने में मोनू शाश्वत समेत 10 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने में हाजिरी लगाई। सभी को सख्त हिदायत दी गई। कहा कि अगर वह भविष्य में दोबारा अपराध करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, अगर स्वयं में सुधार लाएं तो इससे राहत मिल सकती है। कहा गया कि आपराधिक गतिविधियों को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। बुलाने पर थाने में आकर हाजिरी लगाएं। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस ने प्रत्येक हिस्ट्रीशीटर की वर्तमान गतिविधियों के बारे में पूछकर उसका रिकॉर्ड तैयार किया है।