{"_id":"5e10e9ea8ebc3e87e577b2dd","slug":"43-thousand-policemen-performing-kumbh-duty-will-get-medals-allahabad-news-ald2648234107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ ड्यूटी करने वाले 43 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेंगे मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ ड्यूटी करने वाले 43 हजार पुलिसकर्मियों को मिलेंगे मेडल
विज्ञापन
43 thousand policemen performing Kumbh duty will get medals
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ को सफल बनाने वाले 43 हजार जवानों को मिलेंगे मेडल
जिला पुलिस को उपलब्ध कराए गए, जल्द होगा वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ के सफल आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को जल्द ही इसका इनाम भी मिलेगा। पुरस्कारस्वरूप उन्हें मेडल दिया जाएगा जो जल्द ही उनकी शोभा बढ़ाते नजर आएंगे। ऐसे 43 हजार से ज्यादा मेडल शासन की ओर से जिला पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिनका वितरण जल्द ही कराया जाएगा।
कुंभ के दौरान हजारों पुलिसकर्मियों ने पूरी निष्ठा से ड्यूटी की। जिसका परिणाम रहा कि विश्व का सबसे बड़ा आयोजन बेहद ही शांतिपूर्ण व सुरक्षित तरीके से संपन्न हुआ। कुंभ के समापन के बाद ही घोषणा हुई थी कि इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल दिया जाएगा। अफसरों ने बताया कि इसके तहत शासन की ओर से कुल 43377 मेडल जिला पुलिस को उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनमें जिला पुलिस में तैनात जवानों के लिए 8450, जीआरपी के लिए 6808 और कुंभ मेला पुलिस के लिए 28119 मेडल शामिल हैं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मेडल जिला पुलिस को मिल गए हैं। पीएचक्यू में तैनात अफसरों से दिशा निर्देश मांगे गए हैं कि मेडल किस तरह से वितरित किए जाने हैं। उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही मेडल वितरित किए जाएंगे।