फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   43 pumps installed for water drainage, yet no relief.

Prayagraj News: जल निकासी के लिए लगाए 43 पंप, फिर भी नहीं मिली निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
43 pumps installed for water drainage, yet no relief.
जाॅर्जटाउन में नगर निगम ने पंप लगाकर पानी को निकाला। अमर उजाला - फोटो : shiv tripathi
शहर में जगह-जगह भरे पानी को निकालने के लिए नगर निगम ने 132.50 एमएलडी के 43 पंप लगाए हैं। इनके जरिये सड़कों पर भरे पानी को खींचकर नालों व सीवर लाइनों में गिराया जा रहा है। इस दौरान जल निगम व जलकल की टीम सीवर की सफाई में भी लगी रहीं। फिर भी देर शाम तक कई इलाकों में जलभराव से निजात नहीं मिली।
विज्ञापन

सिर्फ जॉर्जटाउन में ही जल निकासी के लिए बुधवार को चार टीमों के साथ नौ पंप, दो जेसीबी, 12 पाइप लगाए गए। सड़क चौड़ीकरण के दौरान गायब हो चुके नालों को फिर से खोजा गया। सोहबतियाबाग में संगम पेट्रोल टंकी चौराहे पर दो जेसीबी लगाकर करीब छह फीट गड्ढा किया गया। इसके बाद परेड मैदान तक जाने वाले नाले को खोजा गया। सोहबतियाबाग डॉट पुल, जॉर्जटाउन स्विमिंग पूल और अन्य मार्गों पर भरे पानी को पंप लगाकर नाले की तरफ खींचा गया।
विज्ञापन

इस दौरान नगर निगम ने संगम पेट्रोल पंप चौराहे के पास 20 एमएलडी की क्षमता के छह पंप और जल निगम ने नौ एमएलडी क्षमता के तीन पंप लगाए। मौके पर नगर निगम के एई भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क चौड़ीकरण में गायब हो गए नाले
वर्ष 2019 कुंभ के दौरान सड़क चौड़ीकरण के कार्य में नालों को सुरक्षित रखने पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसमें अधिकतर पुराने नाले सड़कों के अंदर दब गए। अब जलभराव की समस्या सामने आने पर इन नालों को जेसीबी से गड्ढा करके खोजा जा रहा है।

महापौर ने जताई नाराजगी
महापौर गणेश केसरवानी ने निगम के अधिकारियों के साथ सोहबतियाबाग स्थित कमला भवन के पास जल निकासी की व्यवस्था का जायजा लिया। जलभराव की समस्या पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने इसके स्थायी समाधान पर जोर दिया।


तीन दिनों से हो रही बारिश से जलभराव की समस्या गहराई है। उधर स्लूज गेट भी बंद कर दिया गया है। इसको देखते हुए सभी जोन में 43 पंप लगाकर पानी निकाला जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान दबे हुए नाले भी खोजे जा रहे हैं। -शादाब असलम, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed