फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   42 including BJYM State Vice President booked for spreading obscenity

Prayagraj News: भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 42 पर अश्लीलता फैलाने में मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
42 including BJYM State Vice President booked for spreading obscenity
मम्फोर्डगंज में 27 जून की रात हुई घटना के मामले में नया मोड़ आ गया है। पूर्व में मुकदमा दर्ज कराने वाले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा समेत 42 पर अब अश्लीलता फैलाने समेत अन्य आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। रिपाेर्ट स्वाती सिंह ने दर्ज कराई है, जिनके पति राहुल सिंह पर हत्या के प्रयास का मुकदमा रोहित ने दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, ऐसे में उनके पति 27 जून की रात डेढ़ बजे दवा लेने निकले। आरोप लगाया कि उनके मकान के ऊपर गर्ल्स हॉस्टल है और बाहर रोहित मिश्रा अपने 3-4 अन्य साथियों के साथ खड़े थे जिस पर पति ने वहां खड़े होने का कारण पूछा। आरोप है कि इस पर नाराज होकर रोहित गालियां देने लगे जिसे सीसीटीवी फुटेज में सुना जा सकता है।
विज्ञापन

गाली देने से रोकने पर वह अन्य 3-4 लोगों के साथ पति पर हमलावर हो गए। डंडों व लात-घूसों से मारा-पीटा और उठाकर पटक दिया। इससे पति के सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्से पर काफी चोट आई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग निकले और बीचबचाव किया तो रोहित ने पति को जान से मारने की धमकी दी। पति ने 112 नंबर पर फोन किया और पुलिस के आने पर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 4.10 बजे 30-40 लड़के आवास पर आकर उनके पति को पुलिस के सामने गाली व जान से मारने की धमकी देने लगे। रोहित के साथ आए निर्भय द्विवेदी ने गोली मारने की धमकी दी। पति के दोबारा 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस के आने के बावजूद आरोपी गेट के आसपास ही धमकी देते रहे।

स्वाती का आरोप है कि आए दिन आरोपी रात में उनके घर के सामने खड़े होकर हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों पर अश्लील टिप्पणी करते हैं। कर्नलगंज पुलिस ने इस मामले में रोहित, निर्भय को नामजद व 40 अज्ञात को आरोपी बनाया है। प्रभारी प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed