फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयाग के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज की बसें

प्रयाग के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज की बसें

Tue, 19 Feb 2019 02:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
प्रयाग के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज की बसें
प्रयाग स्टेशन के बाहर इस बार भी मिलेंगी रोडवेज बसें
विज्ञापन

0 माघी पूर्णिमा पर लखनऊ, फैजाबाद रूट की बसों का संचालन
0 रोडवेज की शटल बसों में आज श्रद्धालु फ्री में कर सकेंगे सफर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। वसंत पंचमी की तर्ज पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर भी रेलवे की मदद के लिए रोडवेज प्रयाग स्टेशन के बाहर अपनी बसें उपलब्ध कराएगा। यूपी रोडवेज की ओर से मंगलवार को 100 बसों की व्यवस्था प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बैंक रोड से की जा रही है।

दरअसल, अमावस्या और उसके अगले दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई थी। इस वजह से स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गईं। वहां भगदड़ की स्थिति आ गई थी। तब जिला प्रशासन ने रोडवेज की बसें जैसे-तैसे फाफामऊ से मंगवाईं। वसंत पंचमी पर 350 बसें प्रयाग स्टेशन पर लगाई गईं तो स्टेशन पर भीड़ का दबाव नहीं बढ़ा। इस बार भी जिला प्रशासन ने रोडवेज से संपर्क कर पूर्णिमा के अवसर 100 बसों का प्रयाग स्टेशन के पास बैंक रोड पर इंतजाम करने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरिशचंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। उनके मुताबिक 100 के अलावा 50 बसें रिजर्व भी रखीं जाएंगी। बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर शहर में शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा। मंगलवार 19 फरवरी को रोडवेज की ओर से कुल 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed