फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अपडेट-एनसीसी कैंप में फूड प्वायजनिंग, 65 कैडेट बीमार

अपडेट-एनसीसी कैंप में फूड प्वायजनिंग, 65 कैडेट बीमार

Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अपडेट-एनसीसी कैंप में फूड प्वायजनिंग, 65 कैडेट बीमार
(अपडेट)
विज्ञापन

एनसीसी कैंप में फूड प्वॉयजनिंग, 85 कैडेट बीमार
- केपी इंटर कॉलेज में चल रहा था कैंप, रात का खाना खाने के बाद बेहोश हुए
- छह महिला कैडेटों समेत 11 कैडेट गंभीर हालत में सेना के अस्पताल में भर्ती
- पहुंचे एसएसपी, पुलिस की गाड़ियों और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाए गए बीमार
इलाहाबाद।
केपी इंटर कॉलेज में चल रहे दस दिनी एनसीसी कैंप में सोमवार को रात का खाना खाने के बाद करीब 85 कैडेट फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हो गए। खाना खाते ही एक के बाद एक छात्र बेहोश होकर गिरने लगे। कुछ को उल्टी-दस्त होने लगी। बीमार कैडेटों में 78 को आननफानन में बेली व एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में छह महिला कैडेट समेत 11 कैडेटों को सेना के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। फूड प्वायजनिंग का कारण बासी खाना बताया जा रहा है।
कैडेटों के अभिभावकों के मुताबिक शाम करीब 7 बजे कैडेट्स को लाइन लगाकर रात का खाना दिया जा रहा था। इनमें सबसे पहले खाना लेने वाले सीएटीसी के कैडेटों ने भोजन लिया। इस बीच खाना खाने वाले कैडेट एक के बाद एक बेहोश होकर गिरने लगे। कुछ को उल्टी-दस्त होने लगी। बताते हैं कि साथी कैडेट की हालत खराब देख अन्य कैडेट घबरा गए। वे शोर मचाने लगे। एनसीसी अफसरों ने उन्हें कमांड देकर अंटेशन बोला और शांत रहने को कहा। इस बीच करीब 45 मिनट बीत गए। कैडेटों की हालत गंभीर देखकर वहां से किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। थोड़ी ही देर में वहां एसएसपी के साथ पहुंची कई थानों की पुलिस ने कैडेटों की मदद से बेली अस्पताल भेजा। वहां से देर रात एक के बाद एक करीब 46 कैडेटों को छुट्टी दे दी गई। बाद में बीमारों में 32 कैडेटों को बेली में रखा गया। 7 कैडेट एसआरएन अस्पताल ले जाए गए। यहां आईसीयू में भर्ती स्वाती दुबे, सृष्टि मिश्रा, माधुरी यादव, अंकित, खुशबू, शिखा और रंजीता गुप्ता को गंभीर हालत में सेना की एंबुलेंस से सेना अस्पताल ले जाया गया। रात में बेली से भी चार अन्य कैडेटों को भी गंभीर हालत में सेना अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


कैडेटों के अभिभावकों को नहीं घुसने दिया
कॉलेज गेट पर सूचना पाकर पहुंचे कैडेटों के अभिभावकों को भीतर नहीं जाने दिया गया। वे रोते बिलखते और चिल्लाते रहे। बाद में एसएसपी ने उन्हें समझाया। रात करीब नौ बजे लोगों जबरन भीतर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप में कई जिलों के 537 कैडेट्स कर रहे प्रतिभाग
केपी कॉलेज में 21 सितंबर से 15 यूपी एनसीसी बटालियन ने कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें इलाहाबाद, फतेहपुर की 65, 60,17 सहित कई अन्य एनसीसी बटालियन और एनसीसी 60 की गर्ल्स बटालियन की 150 छात्राओं सहित कुल 537 कैडेट कैंप कर रहे हैं। कैडेटों में फैजाबाद, अकबरपुर, लखनऊ, भदोही, अमेठी, दिल्ली, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के हंडिया, फूलपुर, सैदाबाद, जमनीपुर, हनुमानगंज, जसरा के कई कांवेंट स्कूलों और इविवि के 40 कैडेट भी शामिल हैं।

एनसीसी कैंप में कैडेट फूड प्वॉयजनिंग का शिकार हुए हैं। सभी को इलाज के बेली और एसआरएन अस्पताल भेजा गया है। जो अभिभावक अपने बच्चों को ले जाना चाहें, लिखित देकर ले जा सकते हैं। स्थिति पर नजर रखी जा रही है। नितिन तिवारी, एसएसपी


मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद में हुई फूड प्वॉयजनिंग की घटना का संज्ञान लेेते हुए बीमार बच्चों के इलाज की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों को खाद्य सामग्री की जांच कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed