{"_id":"5b4a48324f1c1b51748b4d0a","slug":"41531594802-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के स्नान पवोऱं् पर रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के स्नान पवोऱं् पर रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल ट्रेनें
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ के स्नान पर्वों पर रेलवे चलाएगा 800 स्पेशल ट्रेनें
0 सर्वाधिक 622 ट्रेनें चलाएगा उत्तर मध्य रेलवे, अमावस्या के दिन चलेंगी 75 ट्रेनें
0 लखनऊ डीआरएम के साथ डीएम, एसएसपी ने प्रयाग और प्रयागघाट का किया निरीक्षण
इलाहाबाद। कुंभ मेले के दौरान रेलवे की ओर से मुख्य स्नान पर्वों के दौरान कुल 800 स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। स्पेशल ट्रेनों को चलाने की रूपरेखा रेलवे ने तकरीबन तय कर ली है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि स्पेशल ट्रेनें मुख्य स्नान पर्व के साथ ही उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद भी चलाई जाएगी। इसके अलावा अन्य दिनों में भी जरूरत पड़ी तो स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
शनिवार को रेलवे और जिला प्रशासन की डीआरएम ऑफिस में हुई बैठक के दौरान कुंभ मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। खास बात यह रही कि इस बैठक में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार समेत अन्य अफसर भी मौजूद रहे। कमिश्नर आशीष गोयल एवं आईजी रमित शर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में एडीआरएम एके द्विवेदी ने बताया कि मेले के दौरान उत्तर मध्य रेलवे 622, पूर्वोत्तर रेलवे 110 एवं उत्तर रेलवे 68 मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगा। मौनी अमावस्या के दिन सर्वाधिक 75 स्पेशल ट्रेन एक ही दिन में रेलवे की ओर से चलाई जाएगी। बैठक में डीआरएम इलाहाबाद, एसएसपी नितिन तिवारी, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद आदि अफसर मौजूद रहे। बैठक के बाद डीआरएम लखनऊ के साथ डीएम और एसएसपी ने प्रयाग और प्रयागघाट में रेलवे की ओर से किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।
सूबेदारगंज, मिर्जापुर, विंध्याचल में रहेगा ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव
0 कुंभ मेले के प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान तमाम नियमित ट्रेनों का सूबेदारगंज, मिर्जापुर एवं विंध्याचल रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा। वाराणसी जाने वाले यात्रियों को झूंसी, कानपुर जाने वाले यात्रियों को सूबेदारगंज, बांदा, झांसी, मानिकपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को नैनी स्टेशन और फैजाबाद, लखनऊ की ओर जाने वाले लोगों को प्रयाग स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए प्रेरित करने की बात अफसरों ने कही। मेला अवधि में इलाहाबाद सिटी, नैनी से मेला स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक से ही चलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह भी हुआ निर्णय
0 मेला अवधि में इलाहाबाद जंक्शन के सिटी साइड से प्रवेश एवं सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के निकास की रहेगी व्यवस्था।
0 इलाहाबाद जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से मानिकपुर, झांसी, जबलपुर की ओर जाने वाली चलाई जाएंगी ट्रेनें।
0 जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन से कानपुर और प्लेटफार्म चार-छह से मुगलसराय की ओर जाने वाली ट्रेनों का होगा संचालन।
0 जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम में रेलवे के अफसर भी करेंगे भीड़ का आंकलन।
0 जंक्शन पर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों को खुसरोबाग, एग्लो बंगाली, सीएवी एवं केपी इंटर कालेज में रोका जाएगा।
0 जंक्शन पर चार, छिवकी में दो और नैनी में यात्रियों के लिए रहेंगे कुल तीन यात्री बाड़ा।