फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रेल चलाए या झाड़ू लगाएं

रेल चलाए या झाड़ू लगाएं

Sun, 20 Aug 2017 09:47 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
रेल चलाए या झाड़ू लगाएं
रेल चलाएं या झाड़ू लगाएं
विज्ञापन

0 उत्कल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रेलवे यूनियन पदाधिकारियों ने रेल मंत्री पर साधा निशाना
0 देश भर में रेलवे के ढाई लाख पद रिक्त, एनसीआर में संरक्षा श्रेणी के 30 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मुजफ्फरनगर के खतौली में उत्कल एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर रेलवे यूनियन के नेताओं ने सीधे तौर पर रेलमंत्री पर निशाना साधा है। एनसीआर की दो मान्यता प्राप्त यूनियन नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) और नार्थ सेंट्रल रेलवे इंपलाइज संघ (एनसीआरईएस) के पदाधिकारियों का कहना है संरक्षा से जुड़े पदों पर लंबे समय से रेलकर्मियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। सरकार का विशेष ध्यान झाड़ू लगाने पर है। परिचालन विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं कि वे रेल चलाएं या फिर झाड़ू लगाए।
संरक्षा एवं सुरक्षा का दंभ मारने वाले रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी के हजारों पद खाली पड़े हैं। यह हाल तब है कि जब रेलमंत्री रेलवे का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने की बात कर रहे हैं। रेलवे यूनियनों से जुड़े लोग लगातार रेलवे से मांग कर रहे हैं कि बिना कर्मचारियों के इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे मजबूत होगा। कर्मचारियों की कमी से जहां एक ओर रेल संचालन प्रभावित हो रहा है तो वहीं जो काम कर रहे हैं उनसे रेलवे लंबी ड्यूटी ले रहा है। इंडियन रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी के जहां डेढ़ लाख से ज्यादा पद रिक्त है तो वहीं उत्तर मध्य रेलवे में रिक्त पदों की संख्या दस हजार के आसपास है। एनसीआरएमयू के महामंत्री आरडी यादव ने इसे लेकर रेलमंत्री पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ खाली भाषण देने से रेल नहीं चलेगी। देश के तमाम जोनल रेलवे के साथ एनसीआर में भी ट्रैकमैन के ढेरों पद रिक्त हैं। मौजूदा समय जो रेलकर्मी तैनात है वह अपनी क्षमता से ज्यादा काम कर रहे हैं। सिर्फ एनसीआर में ही पांच हजार से ज्यादा पद ट्रैकमैन के रिक्त हैं। 30 प्रतिशत से ज्यादा ड्राइवर और गार्ड के पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

एनसीआरईएस के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि रेलमंत्री रिक्त पदों को भरे जाने पर काम नहीं कर रहे हैं। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में उत्कल एक्सप्रेस जैसे हादसों की पुनरावृत्ति होती रहेगी। आरपी सिंह के मुताबिक अगर एक आदमी दो आदमी के बराबर का काम करेगा तो चूक की संभावना रहती है। रेलकर्मी खासे तनाव में काम कर रहे हैँ। ऊपर से उनसे अब झाड़ू भी लगवाई जा रही है। कर्मचारी समझ नहीं पा रहे हैं कि वे काम करें या फिर झाड़ू लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख रिक्त पदों पर भर्ती की शुरू हो सकती है प्रक्रिया
0 ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवगोपाल मिश्र का कहना है कि रेलमंत्री सुरेश प्रभु लंबे समय से कह रहे हैं कि रेलवे के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया वे करेंगे। अब चर्चा इस बात की है कि जल्द ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देश भर में रेलवे के एक लाख रिक्त पदों को भरे जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने रेलवे के स्वच्छता अभियान पर कहा कि रेलकर्मियों का काम सिर्फ रेल चलाना है। अगर वे झाड़ू लगाएंगे तो रेल कौन चलाएगा। साफ सफाई भी होनी चाहिए, उसके लिए अलग से कर्मचारी रखे जाने का प्रावधान होना चाहिए।


स्वच्छता अभियान से बाहर हुए परिचालन विभाग के कर्मचारी
0 भारतीय रेलवे में 16 अगस्त से स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें रेलवे के सभी विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मुजफ्फरनगर में हुए उत्कल एक्सप्रेेस हादसे के बाद जोनल स्तर पर परिचालन विभाग के अफसरों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता अभियान से दूर रहने को कहा गया है। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल के परिचालन विभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें बताया गया कि वह अब स्वच्छता अभियान का हिस्सा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed