{"_id":"5d0f96118ebc3e79fc7dfbd3","slug":"405-trains-wi-fi-in-this-year-allahabad-news-ald2475545150","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसी वर्ष एनसीआर के सभी 405 स्टेशन वाई फाई से हो जाएंगे लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इसी वर्ष एनसीआर के सभी 405 स्टेशन वाई फाई से हो जाएंगे लैस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी वर्ष एनसीआर के सभी 405
स्टेशन हो जाएंगे वाई फाई से लैस
0 वर्तमान में इलाहाबाद, झांसी एवं आगरा मंडल के 50 स्टेशनों पर है सुविधा
0 रेलटेल और टाटा के बीच हुए समझौते के बाद अब तेजी से होगा काम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के सभी 405 रेलवे स्टेशन इसी वर्ष वाई फाई से लैस हो जाएंगे। अभी जोन के कुल 50 स्टेशनों पर ही यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन शीघ्र ही मेजा रोड, मांडा रोड, करछना, सिराथू, खागा समेत सभी छोटे रेलवे स्टेशन भी वाई फाई से लैस हो जाएंगे। एनसीआर प्रशासन का दावा है कि इसी वर्ष बाकी बचे सभी 355 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
वर्तमान में इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, इटावा, फतेहपुर, इलाहाबाद छिवकी, आगरा फोर्ट समेत एनसीआर के 50 स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा है। पिछले दिनों रेल टेल और टाटा के बीच हुए एक समझौते के तहत बाकी बचे जोन के सभी बी, सी, डी और ई श्रेणी के स्टेशनों का भी वाई फाई से लैस करने की योजना बनी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक इस समझौते के बाद जोन के सभी स्टेशनों को वाई फाई से लैस किया जाना है। इसमें हाल्ट स्टेशनों को शामिल नहीं किया गया है। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की बात करें तो यहां सर्वाधिक 151 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें 30 स्टेशन वाई फाई से लैस हैं।