फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   400 tonnes of garbage coming out daily from Sangam area, 11000 tonnes disposed in 30 days

Mahakumbh : संगम क्षेत्र से रोज निकल रहा 400 टन कचरा, 30 दिन में 11000 टन का हुआ निस्तारण

Thu, 13 Feb 2025 04:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Feb 2025 04:44 PM IST
सार

माघी पूर्णिमा के अवसर पर नगर विकास विभाग के सचिव अनुज कुमार झा ने संगम नोज, किला घाट, वीआईपी घाट, सेक्टर 3 और सेक्टर 4 का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
400 tonnes of garbage coming out daily from Sangam area, 11000 tonnes disposed in 30 days
महाकुंभ में चल रहा है स्नान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघी पूर्णिमा के अवसर पर नगर विकास विभाग के सचिव अनुज कुमार झा ने संगम नोज, किला घाट, वीआईपी घाट, सेक्टर 3 और सेक्टर 4 का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि हर दिन संगम क्षेत्र से 400 टन कचरा निकल रहा है। इसको हटाने के लिए 1000 गाड़ियां लगाई गई हैं। पिछले 30 दिनों में नगर विकास विभाग 11 हजार टन कचरे का निस्तारण कर चुका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर उच्चतम बने और श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान में कोई भी असुविधा न हो।

विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि मेला क्षेत्र में डेढ़ लाख शौचालयों की सफाई, नदी के तटों पर पूजन सामग्री का श्रद्धा पूर्वक सफाई एवं ट्रैश स्कीमर द्वारा नदी में डाले गए फूल-माला और अन्य पूजन सामग्रियों का निस्तारण निरंतर किया जा रहा है। सचिव ने कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में स्थापित शौचालयों का भी निरीक्षण किया और निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था उच्च स्तरीय बनाए रखें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


साथ ही, उन्होंने मेला क्षेत्र में स्थित संगम नोज और अन्य घाटों का भी निरीक्षण किया। झा ने मेला क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों जैसे संगम नोज, किला घाट, वीआईपी घाट, सेक्टर 3 और सेक्टर 4 का भ्रमण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला क्षेत्र में स्वच्छता का स्तर उच्चतम बने और श्रद्धालुओं के पवित्र स्नान में कोई भी असुविधा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed