फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   40 roads to be widened before Mahakumbh, work started on 22 roads

Prayagraj : महाकुंभ के पहले 40 सड़कों का होना है चौड़ीकरण, 22 सड़कों पर कार्य शुरू, ढिलाई पर भड़के मेलाधिकारी

Sat, 18 Nov 2023 11:53 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 11:53 AM IST
सार

कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद सबसे पहले कटका तिराहा से झूंसी बस स्टैंड तिराहा तक हो रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सड़क चौड़ीकरण कार्य में खामी देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य को सड़कों के चौड़ीकरण के साथ कराने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
40 roads to be widened before Mahakumbh, work started on 22 roads
कुंभ मेले को लेकर निरीक्षण करते विजय किरन आनंद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ 2025 को लेकर शहर में सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य को प्रमुखता से कराया जाना है। कार्य समय से पूरा हो सके, इसके लिए कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने विभिन्न सड़कों का निरीक्षण किया। झूंसी में निरीक्षण के दौरान सड़क चौड़ीकरण कार्य में खामी मिलने पर मेलाधिकारी ने ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने रोड की सैंपलिंग थर्ड पार्टी एजेंसी से कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

 

त्रिवेणी तट पर 2025 में लगने वाले महाकुंभ को देखते हुए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से 40 सड़कों को चिह्नित करके उनके चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य कराया जाना है। इनमें से 22 सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। 18 सड़कों पर कार्य 15 दिसंबर तक शुरू होना है।

विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद सबसे पहले कटका तिराहा से झूंसी बस स्टैंड तिराहा तक हो रहे कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां सड़क चौड़ीकरण कार्य में खामी देखकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने यूटिलिटी शिफ्टिंग के कार्य को सड़कों के चौड़ीकरण के साथ कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलाधिकारी ने लोटस हॉस्पिटल से कटका रोड, नैनी में लेप्रोसी क्रॉसिंग से नैनी रेलवे स्टेशन, एडीए कॉलोनी से अरैल घाट रोड, अरैल रोड, बांध रोड, नए यमुना ब्रिज से डीपीएस स्कूल तक हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बची 18 सड़कों के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का कार्य 15 दिसंबर तक शुरू नहीं हुआ तो संबंधित अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed