{"_id":"5f9c6881cc3b95530c249b8c","slug":"40-roads-of-ten-colonies-of-the-city-will-be-rejuvenated-20-parks-will-be-transformed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की दस कॉलोनियों की 40 सड़कों का होगा कायाकल्प, संवरेंगे 20 पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की दस कॉलोनियों की 40 सड़कों का होगा कायाकल्प, संवरेंगे 20 पार्क
Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam prayagraj
- फोटो : प्रयागराज
पीडीए की करीब सवा महीने पहले हस्तांनतरित दस कॉलोनियों की 40 सड़कों का नगर निगम बरसों बाद कायाकल्प कराएगा। यही नहीं इन कॉलोनियों के 20 पार्कों का सुंदरीकरण भी होगा। साफ है कि कॉलोनियों की जर्जर सड़कों और पार्कों की दशा जल्द सुधरेगी। जनकार्य विभाग ने इन कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। दिसंबर में कॉलोनियों में काम शुरू कराने की तैयारी है।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने 19 सितंबर को अपनी कई आवासीय कॉलोनियां नगर निगम को ट्रांसफर कर करीब दस करोड़ रुपये भी दिए थे। इसमें अभी कुछ धनराशि अवमुक्त होना बाकी है। इससे पहले दोनों विभागों के साझा निरीक्षण में अनुरक्षण कार्यों का ब्यौरा जुटाकर बजट आंकलन किया गया था। करीब सवा महीने बाद ही दस कॉलोनियों की अत्यंत खराब 40 सड़कों और 20 पार्कों की दशा सुधारने का काम कराया जाएगा।

इन कॉलोनियों में नगर निगम कराएगा काम
शांतिपुरम आवास योजना फाफामऊ, अवंतिका कॉलोनी नैनी, त्रिवेणीपुरम आवास योजना झूंसी के साथ देव प्रयागम आवास योजना, देवघाट झलवा आवास योजना, कौशाम्बी कुंज आवाज योजना, कालिंदीपुरम आवास योजना, कसारी मसारी आवास योजना फेस एक और दो ।
विज्ञापन
- नगर निगम ने पीडीए से हस्तांतरित आवासीय योजनाओं में प्रथम चरण का काम शुरू कराने का निर्णय लिया है। सड़क, पार्क ही नहीं अन्य सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाएगा। पार्को में सुंदरकरण के बाद अगले चरण में ओपेन एयर जिम भी स्थापित कराने की योजना है। साथ ही स्ट्रीट लाइट जैसे अन्य जनसुविधाएं भी दुरुस्त कराई जाएंगी। - सतीश कुमार, मुख्य अभियंता नगर निगम प्रयागराज