फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   40 BSA posts will come up in the next PCS recruitment; Basic Education Directorate sent a requisition

UP : पीसीएस की अगली भर्ती में आएंगे बीएसए के 40 पद, बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को भेजा अधियाचन

Fri, 21 Nov 2025 01:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 21 Nov 2025 01:33 PM IST
सार

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर पद रिक्त होने से शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। अधिकारियों से लेकर प्रवक्ता तक के सैकड़ों पद खाली होने के कारण पठन-पाठन और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
40 BSA posts will come up in the next PCS recruitment; Basic Education Directorate sent a requisition
शिक्षा निदेशालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर पद रिक्त होने से शिक्षा की गुणवत्ता पर सीधा असर पड़ रहा है। अधिकारियों से लेकर प्रवक्ता तक के सैकड़ों पद खाली होने के कारण पठन-पाठन और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने शासन को अधियाचन भेज दिया है ताकि रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा सके। ऐसे में पीसीएस की अगली भर्ती में बीएसए के 40 पद आएंगे।
विज्ञापन


शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह क में कुल चार स्वीकृत शिक्षा निदेशक पदों में से सिर्फ एक पद पर ही तैनाती है। बाकी पदों पर पदोन्नति इसलिए नहीं हो पा रही है क्योंकि अपर शिक्षा निदेशक व समकक्ष पदों पर तीन वर्ष की अर्हकारी सेवा पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन


अपर शिक्षा निदेशक व समकक्ष 12 पदों में से तीन, संयुक्त शिक्षा निदेशक व समकक्ष 22 पदों में से दो, उप शिक्षा निदेशक व समकक्ष 108 पदों में से 46, जिला विद्यालय निरीक्षक व समकक्ष 198 पदों में से 85 पद मिलाकर समूह क के 344 पदों में से 139 रिक्त हैं। इनमें पदोन्नति का कार्य शासन स्तर पर अर्हकारी सेवा पूरी होने पर ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शैक्षिक (सामान्य शिक्षा संवर्ग) सेवा समूह ख में 1524 पद स्वीकृत हैं जिनमें से 1035 पद रिक्त हैं। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा है। प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज (सीधी भर्ती) के 468 पदों में से 174 रिक्त हैं। इनमें से 156 पदों का अधियाचन आयोग को भेजा गया है जबकि 18 पद विचाराधीन हैं।

बीएसए, डीआईओएस आदि के 84 पदों में से 40 व वरिष्ठ प्रवक्ता डायट के 210 पदों में से 123 रिक्त हैं जिनका अधियाचन शासन को भेजा गया है। राजकीय इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य व बीएसए (पदोन्नति कोटा) के 552 पदों में 488 रिक्त हैं। पात्रता सूची शासन ने आयोग को भेज दी है।

वरिष्ठ प्रवक्ता (उच्चतर) के 210 में से सभी पद रिक्त हैं। इनमें से 50 प्रतिशत सीधी भर्ती और 50 प्रतिशत पदोन्नति से भरे जाने का प्रावधान है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के 1031 पदों में से 148 रिक्त हैं जिनमें से 126 पदों का अधियाचन शासन को भेजा गया है।

रिक्तियां बढ़ने से प्रभावित हो रही शिक्षा व्यवस्था

बड़े पैमाने पर रिक्तियों के कारण विद्यालय प्रबंधन, निरीक्षण व्यवस्था, शिक्षण कार्य और प्रशिक्षण गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अधियाचन शासन को भेजे जाने के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है। इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

दुग्धशाला विकास अधिकारी के छह समेत 12 पदों के लिए आयोग ने मांगा आवेदन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से अलग-अलग पांच विभागों में कुल 12 पदाें पर भर्ती की घोषणा की गई है। इसका विस्तृत विज्ञापन शुक्रवार को जारी होगा। इसी के साथ आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और इसकी आखिरी तारीख 22 दिसंबर है। ऑनलाइन आवेदन में संशोधन एवं शुल्क समाधान की आखिरी तारीख 29 दिसंबर है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी एवं संबंधित दस्तावेज पांच जनवरी तक आयोग में जमा करने होंगे। इस विज्ञापन के अंतर्गत आयोग की ओर से उप दुग्धशाला विकास अधिकारी के छह, संयुक्त निदेशक मूल्यांकन, नियोजन विभाग में उप निदेशक एवं लोक सेवा आयोग में उपसचिव आईटी के एक-एक पदों पर भर्ती की जाएगी। इनके अलावा सहायक पुरातत्व अधिकारी के तीन पद पर भर्ती होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed