फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4 percent hike in DA

डीए में चार फीसदी बढ़ोतरी के आसार

Sun, 01 Dec 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
4 percent hike in DA
विशेषज्ञ का आकलन, जनवरी 2020 से मिलेगा लाभ
विज्ञापन

प्रयागराज। पहली जनवरी 2020 से महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत बढ़ोतरी लगभग निश्चित हो गयी है। इससे केंद्रीय और राज्यकर्मियों का डीए 17 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी पर पहुंच जाएगा। पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़कर 21 प्रतिशत हो जाएगी।
‘यूपीटीईटी उत्तीर्ण शिक्षक महासंघ’ के अध्यक्ष अनुराग सिंह ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर गणना करके बताया कि जनवरी 2019 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक 307 अंक, फरवरी में 307 अंक, मार्च में 309 अंक, अप्रैल में 312 अंक, मई में 314 अंक, जून में 316 अंक, जुलाई में 319 अंक, अगस्त में 320 अंक और सितंबर में 322 अंक रहा है। लेबर ब्यूरो द्वारा 29 नवंबर को घोषित आंकड़ों में सूचकांक तीन अंक बढ़कर 325 हो गया है, जिससे जनवरी 2020 में डीए चार फीसदी बढ़ना लगभग निश्चित हो गया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत डीए मिल रहा है। अब अगले दो माह अर्थात नवंबर और दिसंबर में सूचकांक में लगातार दो-दो अंकों की कमी होने पर ही डीए मात्र 3 प्रतिशत बढ़ेगा। लेकिन पिछले कई वर्षों के आंकड़ों के आधार पर सूचकांक में लगातार इतनी कमी होने की संभावना कम ही है। अनुराग सिंह ने बताया कि डीए वृद्धि से केंद्र सरकार के 80 लाख कर्मचारी, पेंशनर व यूपी समेत विभिन्न राज्यों के कर्मचारी एवं पेंशनर लाभान्वित होंगे। जनवरी 2020 से डीए वृद्धि की आधिकारिक घोषणा फरवरी 2020 में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed