फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   4.47 lakh tickets canceled in one month, refund of about Rs 40 crore given on train cancellation

Mahakumbh : एक माह में 4.47 लाख टिकट निरस्त, ट्रेन कैंसिल होने पर दिया तकरीबन 40 करोड़ का रिफंड

Sat, 08 Feb 2025 07:00 AM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Feb 2025 07:00 AM IST
सार

खास बात यह है कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में माह में जितने यात्रियों का आरक्षण निरस्त हुआ उसमें से 43 फीसदी का निरस्तीकरण प्रयागराज में ही हुआ। जनवरी 2025 में प्रयागराज मंडल के अलीगढ़, कानपुर, खुर्जा, इटावा, मानिकपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, फतेहपुर, हाथरस, प्रयागराज आदि रेलवे स्टेशनों से कुल 10.20 लाख टिकट निरस्त हुए।

विज्ञापन
4.47 lakh tickets canceled in one month, refund of about Rs 40 crore given on train cancellation
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेनों में उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के मौके पर जहां एक ओर रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है तो वहीं वंदे दूसरी ओर वंदे भारत समेत लंबी दूरी की काफी संख्या में नियमित ट्रेनें भी रेलवे द्वारा निरस्त की गई। जनवरी माह की ही बात करें तो अलग-अलग तिथियों में लंबी दूरी की सौ से ज्यादा ट्रेनें निरस्त की जा चुकी है। इसी वजह से जनवरी 25 में सिर्फ प्रयागराज से ही 4.47 लाख यात्रियों के आरक्षित टिकट निरस्त किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में माह में जितने यात्रियों का आरक्षण निरस्त हुआ उसमें से 43 फीसदी का निरस्तीकरण प्रयागराज में ही हुआ। जनवरी 2025 में प्रयागराज मंडल के अलीगढ़, कानपुर, खुर्जा, इटावा, मानिकपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, फतेहपुर, हाथरस, प्रयागराज आदि रेलवे स्टेशनों से कुल 10.20 लाख टिकट निरस्त हुए।
विज्ञापन


इस अवधि में रेलवे द्वारा 86.47 करोड़ रुपये का रिफंड दिया गया। वहीं प्रयागराज की बात करें तो कुल निरस्त हुए टिकटों में से 4.47 लाख आरक्षित टिकट का आंकड़ा यहीं का रहा। यहां रेलवे द्वारा 39.72 करोड़ का रिफंड दिया गया। कोरोना के बाद यह रेलवे द्वारा एक माह में दिया गया अब तक का सर्वाधिक रिफंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

18.69 यात्रियों ने कराया ट्रेनों में आरक्षण

जनवरी माह में प्रयागराज से विभिन्न ट्रेनों में 18.69 लाख यात्रियों द्वारा रिजर्वेशन करवाए गए। इस अवधि में रेलवे की 83.46 करोड़ रुपये की आय हुई। पूरे प्रयागराज मंडल की बात करें तो इस दौरान 74.62 लाख यात्रियों के रिजर्वेशन ट्रेनों में हुए। इससे प्रयागराज मंडल को 220.03 करोड़ रुपये की आय हुई।

माह भर में 71 लाख से ज्यादा यात्रियों का हुआ आवागमन

महाकुंभ के मौके पर उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्थित रेलवे स्टेशनों से जनवरी माह के दौरान 71 लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हुई। इस दौरान कुल 71.84 लाख यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां विभिन्न ट्रेनों से आने वाले यात्रियों की संख्या 28.16 लाख रही, जबकि माह भर में यहां से विभिन्न शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों का आंकड़ा 43.68 लाख रहा। इसमें से अधिकांश यात्री स्पेशल ट्रेनों से ही अपने गंतव्य को रवाना हुए। इसमें अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही।

जो ट्रेनें निरस्त हुई उसमें सफर करने वाले यात्रियों को नियमानुसार रिफंड दिया गया। रेलवे द्वारा जनवरी माह में रिकार्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया। - शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed