फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   35 activists, including wife of AAP MP Sanjay Singh, sent to jail in protest against Hathras incident

हाथरस कांड के विरोध में उपवास पर बैठीं आप सांसद संजय सिंह की पत्नी सहित 35 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 02:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2020 02:20 AM IST
विज्ञापन
35 activists, including wife of AAP MP Sanjay Singh, sent to jail in protest against Hathras incident
हाथरस की घटना के विरोध में उपवास कर रहीं आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस में दुष्कर्म के मामले में आप कार्यकर्ताओं का आक्रोश शुक्रवार को भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहे पर पहुंचकर उपवास रखा और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता बालसन चौराहे पर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। कार्यकर्ताओं को देर रात तक वहां रखा गया। 
विज्ञापन


बालसन चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस के रवैये पर कड़ा एतराज जताया। कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन योगी सरकार तानाशाही करते हुए प्रदर्शनकारियों पर जुल्म ढा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।  इस दौरान आप कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने सांसद संजय सिंह की पत्नी अनिता सिंह, जिला उपाध्यक्ष ललिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष अल्ताफ अहमद, महासचिव सर्वेश यादव, दिनेश पटेल, संजय पांडे, पूनम सिंह, सानिया मिर्जा, सुनैना, शिमला श्री, आकाश सिंह, सुलताना हनीफ, सुनीता त्यागी, अभिलाषा कौशल, ज्योति प्रकाश चौबे, महानगर अध्यक्ष रीना राय, मोहम्मद जाबिर सहित 35 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

35 activists, including wife of AAP MP Sanjay Singh, sent to jail in protest against Hathras incident
prayagraj news : आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह। - फोटो : prayagraj

सांसद की पत्नी ने इंस्पेक्टर पर लगाया अभद्रता का आरोप

आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने इंस्पेक्टर पर अभद्रता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब उनकी अगुवाई में आप कार्यकर्ता सुभाष चौराहे से बालसन की ओर बढ़ने लगे तो वहां पहले से खड़ी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वाहन पर उनके पीछे मौजूद इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अफसर ने उनके साथ अभद्रता की। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर की इस हरकत को उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो में भी देखा जा सकता है। उन्होंने पुलिस के रवैये पर हैरानी जताई और प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। कहा, योगी सरकार में जब एक सांसद की पत्नी सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed