फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   34 quintals of onions looted from merchant, 11.5 thousand cash looted, one accused arrested

प्रयागराज : व्यापारी से सरेराह 34 क्विंटल प्याज, 11.5 हजार नकद लूटे, एक आरोपी गिरफ्तार

Mon, 31 Oct 2022 09:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Oct 2022 09:44 PM IST
सार

 कौंधियारा के भरहरा गांव का रहने वाला संदीप कुमार भारतीय सब्जी व्यापारी है। रविवार भोर में तीन बजे के करीब वह अपने साथी प्रियांशु कुशवाहा के साथ पिकअप पर प्याज लादकर जसरा मंडी से प्रतापगढ़ जा रहा था। हॉलैंड हॉल हॉस्टल के सामने पहुंचते ही कार सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। 

विज्ञापन
34 quintals of onions looted from merchant, 11.5 thousand cash looted, one accused arrested
Prayagraj News : पुलिस के हत्थे चढ़ा लूट का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कर्नलगंज में बेखौफ बदमाशों ने हॉलैंड हॉल हॉस्टल के सामने सब्जी व्यापारी को लूट लिया। उससे 11.5 हजार नकद के अलावा 34 क्विंटल प्याज लूट ली। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लुटेरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों की तलाश की जा रही है।  कौंधियारा के भरहरा गांव का रहने वाला संदीप कुमार भारतीय सब्जी व्यापारी है। रविवार भोर में तीन बजे के करीब वह अपने साथी प्रियांशु कुशवाहा के साथ पिकअप पर प्याज लादकर जसरा मंडी से प्रतापगढ़ जा रहा था। हॉलैंड हॉल हॉस्टल के सामने पहुंचते ही कार सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। 

विज्ञापन



वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तीनों युवकों ने गालीगलौज करते हुए उनसे एक लाख रुपये की मांग करने लगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर संदीप को उसके साथी समेत हॉलैंड हाल हॉस्टल में ले जाकर पीटने लगे। जमकर पिटाई करने के बाद दोनों को पिकअप समेत बक्शीबांध मंडी ले गए। फिर पिकअप पर लदा 34 क्विंटल प्याज जबरन सड़क पर उतरवा लिया और दोनों को पिकअप देकर छोड़ दिया। साथ ही जाते जाते व्यापारी के पास मौजूद 11500 रुपये भी लूट लिए। 

विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर जानकारी दी। साथ ही लुटेरों की कार का नंबर भी बताया। जिस पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई। विवि चौकी प्रभारी विनय कुमार सिंह ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसी दौरान पता चला कि कार राजापुर चौबारा, होलागढ़ निवासी कृष्ण कुमार पाल उर्फ सोनू की है। 

पुलिस उसकी तलाश में लगी रही और आखिरकार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही उसकी निशानदेही पर लूटा गया प्याज, 10 हजार नकद, घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि लुटेरों के दो साथियों की तलाश की जा रही है। 

हॉलैंड हाल में अवैध रूप से रहते थे लुटेरे
पकड़े गए बदमाश से पूछताछ में पता चला कि घटना में उसके साथ कौशिक सिंह निवासी लालगंज प्रतापगढ़ व अयोध्या का रहने वाला विजय सिंह चंदेल शामिल थे। यह भी बताया कि वह नैनी स्थित कॉलेज से एमएससी कर रहा है। जबकि उसके दोनों साथी भी पढ़ाई कर रहे हैं। यह भी बताया कि वह हॉलैंड हाल हॉस्टल में अवैध रूप से रहते थे। पूछताछ में उसने यह भी बताया कि हॉस्टल में विजय ने किसी छात्र से कमरा किराये पर लिया था। 


पुलिस जीप देखते ही भाग निकले दो बदमाश
इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित के जानकारी देते ही वह जांच में जुट गए। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची तो प्याज की बोरियों के पास दो लोग खड़े दिखाई दिए। वह पुलिस जीप देखते ही अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। बाद में पकड़े गए अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि दोनों उसके साथी हैं। मौके से उनकी बिना नंबर की बुलेट भी मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed