{"_id":"5c817c62bdec2214442469a7","slug":"31551989858-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बरेली में बनेगा सबसे बड़ा टेक्सटाइल पार्क’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बरेली में बनेगा सबसे बड़ा टेक्सटाइल पार्क’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर दिल्ली हाइवे पर जल्द ही टेक्सटाइल पार्क बसेगा। यहां पर नामीगिरामी कंपनियां गारमेंट और इससे संबंधित उत्पाद तैयार करेंगे। इसके साथ ही इंडस्ट्रियल हब बनने का भी रास्ता साफ होगा। ईकोटैक्स परियोजना की आधारशिला रखते हुए केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि इससे आसपास लोगों को रोजगार और टेक्सटाइल उद्योग पर आधारिक कारोबार सृजित होंगे।
बृहस्पतिवार पूर्वाह्न फतेहगंज (पश्चिमी) स्थित रहपुरा जागीर में प्रस्तावित ईको टैक्स पार्क की आधारशिला रख दी गई। इसको बसाने के लिए पिछले कई वर्षों से कवायद चल रही थी। इस परियोजना में सड़क तो कभी जमीन विवाद उलझे रहे, प्रमुख समस्या हल होते ही टेक्सटाइल पार्क बसाने का रास्ता साफ हो गया है। कुछ अड़चनें बची हैं, उनका भी निस्तारण जल्द होगा। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में चयनित रहपुरा जागीर में हवन-पूजन के बीच शिलान्यास रख कर बोले- परियोजना भारत सरकार की एसआईटीपी योजना से तैयार होगी। कार्यदायी संस्था इकोटेक्स टेक्सटाइल व एपेरल्स पार्क प्राइवेट लिमिटेड है। कहा कि चकबंदी के चलते परियोजना में देरी हुई, लेकिन अब सब कुछ ठीक हो गया है। यूपी में यह सबसे बड़ा पार्क होगा। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने 132 केवीए बिजलीघर, गोशाला जैसी परियोजना संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से नए लघु उद्योग लग सकेेंगे।
इस दौरान डीएम वीके सिंह, सीडीओ सतेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, विधायक बहोरनलाल मौर्य, विधायक छत्रपाल सिंह गंगवार, डीसीबी चेयरमैन वीरेंद्र्र गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, दिनेश गोयल, अनुपम कपूर, संदीप टंडन, हरदीप सिंह आदि उद्यमी मौजूद रहे।