फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महाराष्ट्र के सीएम समे कई मंत्रियों ने लगाई डुबकी

महाराष्ट्र के सीएम समे कई मंत्रियों ने लगाई डुबकी

Mon, 04 Mar 2019 10:35 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:35 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के सीएम समे कई मंत्रियों ने लगाई डुबकी
मेन
विज्ञापन

फडणवीस-नड्डा समेत कई मंत्रियों ने लगाई डुबकी
क्रासर
महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जय कुमार रावल व राज्यमंत्री अमरजीत के साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी कमाया पुण्य
अमर उजाला ब्यूरो
कुंभनगर। दिव्य, भव्य और सुरक्षित कुंभ के आखिरी दिन केंद्र और राज्य सरकारों के कई मंत्रियों, अफसरों ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे समेत कई मंत्री संगम पहुंचे। सूबे के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री सुरेश राणा ने भी संगम में आम श्रद्धालुओं साथ स्नान किया। त्रिवेणी तट पर मंत्रियों ने सविधि मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार की दोपहर संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ संगम स्नान करने वालों में महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल व राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र भी थे। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी डुबकी लगाई। महाराष्ट्र के सीएम ने कुंभ की दिव्यता-भव्यता के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। इससे पहले फडणवीस सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह विश्व स्तरीय आयोजन कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा है। इसी तरह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने आमजन की तरह संगम नोज पहुंचकर डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने पावन त्रिवेणी की सविधि मंत्रोच्चार के साथ पूजा की। इनके अलावा त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री विष्णु देव वर्मा ने भी संगम में डुबकी लगाकर कर लोक मंगल की कामना से पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed