{"_id":"5c61b7cebdec225fe96d7225","slug":"31549907918-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन और चलेगा मेला, अंतिम दिनों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन और चलेगा मेला, अंतिम दिनों में भीड़ ने तोड़ा रिकार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल के अंतिम दो दिन होने से सोमवार की शाम खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं जहां घरेलू उपयोग की सामग्रियों पर ध्यान केंद्रित कर रखा है, वहीं पुरुष पसंदीदा फर्नीचर की खरीदारी कर रहे हैं।
शहर के रामलीला मैदान में सजे अमर उजाला शापिंग फेस्टिवल का जैसे-जैसे अंतिम दिन आ रहा है, वैसे ही खरीदारों की भीड़ उमड़ने का सिलसिला अब तक रिकार्ड तोड़ने में लगा हुआ है। बेल्हावासियों को सस्ते दर पर घरेलू सामग्रियों को मुहैया कराने के लिए अमर उजाला ने रामलीला मैदान में शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन कर रखा है। इस मेले में जम्मू कश्मीर, हरियाणा, लुधियाना, पंजाब, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी के साथ ही आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों से आई दुकानें सजी हुई हैं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने पसंदीदा सामान की खरीदारी करने के साथ ही मेले का लुप्त उठाया। खाने-पीने की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा। बच्चे कुरकुरे का स्वाद चखते रहे, तो महिलाएं पानी का बताशा खाने से नहीं चूकीं। टिकिया, चाऊमीन का स्वाद चखने के साथ भी विभिन्न पांडालों का निरीक्षण कर मोल-भाव करते रहे। मेला प्रभावी विनय द्विवेदी ने बताया कि 13 फरवरी को मेला पूरी तरह समाप्त हो जाएगा।