फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   31 employees of correspondence institute will be adjusted in ivv employee recruitment

इविवि कर्मचारी भर्ती में समायोजित होंगे पत्राचार संस्थान के 31 कर्मचारी 

Thu, 19 Aug 2021 04:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 04:17 PM IST
सार

  • कार्य परिषद की बैठक में कर्मचारी भर्ती पर मुहर लगने के बाद विज्ञापन का इंतजार 
  • न्यायालय में अवमानना याचिका दाखिल करने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा लाभ 

विज्ञापन
31 employees of correspondence institute will be adjusted in ivv employee recruitment
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के अभिन्न अंग रहे पत्राचार संस्थान के 31 कर्मचारियों के लिए राहत की खबर है। विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की बैठक में पत्राचार संस्थान कर्मचारियों को कर्मचारी भर्ती में समायोजित किया जाएगा। ऐसे में अब संस्थान के कर्मचारी विज्ञापन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पीआरओ डॉ. जया कपूर ने बताया कि पत्राचार संस्थान के लंबित मामले में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि पत्राचार के कर्मचारी, जिनके विषय में कोर्ट का आदेश था, उनको नियमानुसार विश्वविद्यालय की सेवाओं में समावेशित किया जा सकता है। क्योंकि विश्वविद्यालय के पास उनके वित्तीय क्लेम को पूरा करने के लिए पैसा नहीं है। ऐसे में इन कर्मचारियों को मौजूदा रिक्त पदों पर नियमानुसार समायोजित किया जाएगा। कार्य परिषद की पिछली बैठक में पत्राचार संस्थान के कर्मचारियों के मुद्दे पर निर्णय हुआ था। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पत्राचार संस्थान में पांच साल पहले सत्र 2016-17 से शैक्षिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। इस बाबत पूर्व कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू के निर्देश पर छह सितंबर 2016 को संस्थान की शैक्षिक गतिविधियों पर रोक लगाई गई थी। संस्थान कर्मचारियों ने न्यायालय में याचिका दाखिल की तो हाईकोर्ट ने मई 2018 में रोक से संबंधित आदेश को निरस्त कर दिया था। इसके विरोध में इविवि प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। हालांकि 26 जुलाई 2019 को कार्य परिषद की बैठक में संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed