फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   31 couples held each other's hands

Prayagraj News: 31 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
31 couples held each other's hands
साहू एकता मंच की ओर से रविवार को केपी ग्राउंड में आयोजित 13वें सर्वजातीय सामूहिक विवाह में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। गिरजाघर के पास से निकली बरात आकर्षण का केंद्र रही। बरात विवाह स्थल पर पहुंची, जहां सुधा गुप्ता, नीता साहू ने सभी वर को अक्षत व तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद विवाह मंडप में वैदिक रीति-रिवाज के साथ पंडितों ने विवाह संपन्न कराया। वहीं, मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त मंत्री रवि करन साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से हर जोड़े को गृहस्थी का सामान दिया गया।
विज्ञापन

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रिका साहू ने कहा कि यह साहू परिवार का सौभाग्य है कि 31 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का अवसर मिला। समारोह का संचालन महासचिव शंकरलाल साहू ने किया। इस अवसर पर अशोक राठौर, देव कुमार राजू, संरक्षक सेवानिवृत एडीएम राम लखन गुप्ता, बसंत लाल साहू, सुधा साहू, डॉ.नीता साहू, शंकरलाल साहू, रामलोचन साहू, गिरिजा शंकर गुप्ता, बबली साहू, रानी साहू, छेदी लाल साहू, नरेंद्र साहू, अजय कुमार साहू, मक्खन लला साहू,प्रीति गुप्ता,कमलेश साहू रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed