फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   30KW Electricity theft in Brijhari Apartment, given application to fir.

प्रयागराजः अपार्टमेंट में तीस किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी, केस के लिए तहरीर

Sat, 06 Apr 2019 01:10 AM IST
विनोद सिंह अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज
अनिल सिद्धार्थ, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Apr 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
30KW Electricity theft in Brijhari Apartment, given application to fir.
electricity

सिविल लाइंस स्थित बृजहरि अपार्टमेंट में शुक्रवार को छापामारी के दौरान 30 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई। इससे हड़कंप मच गया। इस मामले में अपार्टमेंट स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। उधर, बकाये बिलों का भुगतान न होने पर अलग-अलग डिवीजनों में सौ से अधिक कनेक्शन काटे गए।

विज्ञापन


म्योहाल के एक्सईएन ओपी मिश्रा के निर्देशन में एसडीओ सिविल लाइंस राकेश वर्मा व जेई एसपी तिवारी की टीम ने कई जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान बृजहरि अपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर चोरी पकड़ी गई। चार लिफ्ट के अलावा अन्य लोड भी पाया गया। एक्सईएन ने बताया कि इस अपार्टमेंट में सीधे ट्रांसफारमर से बिजली चोरी की जा रही थी। अपार्टमेंट के स्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। इसी तरह कल्याणी देवी इलाके में चलाए गए अभियान में 18, टैगोर टाउन में 68 व रामबाग में 30 से अधिक कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन


ओटीएस में पंजीकृत उपभोक्ताओं को राहत, भुगतान अब 30 तक
प्रयागराज। ओटीएस स्कीम के तहत पंजीकृत होने के बाद बिल चुकता न कर पाने वाले उपभोक्ताओं को शुक्रवार को राहत देने का निर्णय लिया गया।मुख्य अभियंता महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि ओटीएस के तहत पंजीकृत बकाएदार अब शेष धनराशि का भुगतान 30 अप्रैल तक कर सकेंगे। इसके लिए अवधि बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed