फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   300 elderly people who have crossed 60 years will get corona vaccine today

60 की उम्र पार कर चुके 300 बुजुर्गों को आज लगेगा कोरोना टीका

Mon, 01 Mar 2021 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
300 elderly people who have crossed 60 years will get corona vaccine today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्करों के बाद सोमवार से कोरोना टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हो रहा है। इस साफ्ट ट्रायल रन में पहले दिन 60 की उम्र पार कर चुके 300 बुजुर्गों को तीन केंद्रों पर कोरोना से बचाव को सुरक्षा कवच दिया जाएगा। इसमें 45 से 49 वर्ष के ऐसे लोगों को भी टीका लगाया जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के साफ्ट ट्रायल रन में पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर बुजुर्गों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी टीका लगवाने की सुविधा होगी, बशर्ते उनकी उम्र 45 से ज्यादा और 49 वर्ष से कम हो। सभी को केंद्रों तक आधार या पासपोर्ट सहित अन्य पहचान पत्र साथ लेकर जाना होगा।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ ऋषि सहाय के मुताबिक शासन के निर्देश पर तीनों केंद्रों पर रविवार को टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक केंद्र पर पहले दिन सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। तीन केंद्रों पर तीन सौ लोगों को कोविड वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप प्रतिरक्षण अधिकारी और कोविड वैक्सीन प्रभारी डॉ राहुल सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुबह आठ बजे तक वैक्सीन पहुंचा की व्यवस्था की गई है। केंद्रों के साथ वैक्सीन परिवहन के दौरान सुरक्षा के बंदोबस्त कर लिए गए हैं।

नौ लाख 28 लाख बुजर्ग कराएंगे टीकाकरण 

जिले की आबादी के 14 फीसदी यानी करीब नौ लाख 28 हजार लोगों की उम्र जनगणना के आधार पर 60 वर्ष से ऊपर की आंकी गई है। इनके साथ गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को भी टीका लगाने की तैयारी है। तीसरा चरण शुरू होने के बाद कोविन एप 2.0 पर बुजुर्ग खुद पंजीकरण कराकर नजदीकी केंद्रों का चयन कर सकेंगे।

पहचान पत्र लाना है अनिवार्य
तीसरे चरण में कोरोना टीका लगवाने के लिए केंद्रों तक पहुंचने वाले  बुजुर्गों या बीमारों को फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। आधार, पासपोर्ट, वोटर आईडी के साथ अन्य पहचान पत्र भी मान्य होंगे।

 
  • बुजुर्गों को कोरोना टीका लगाने की तैयारी पूरी है। इस बार निजी चिकित्सालय में 250 रुपये भुगतान कर कोविड वैक्सीन की डोज लगवाने की व्यवस्था है। अगला चरण चार और पांच मार्च को होगा। इससे पहले कोविन एप 2.0 पर पंजीकरण कराने की सुविधा मिलेगी। पहले दिन तीन केंद्रों पर सिर्फ तीन सौ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण और आब्जर्वेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - डॉ प्रभाकर राय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed