फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   30 thousand rupees were stolen from the account of mayor's elder brother

Prayagraj : मेयर के बड़े भाई के खाते से 30 हजार उड़ाए, डॉक्टर का नंबर बुक करने के नाम पर ठगी

Sun, 19 Nov 2023 02:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 02:51 PM IST
सार

कीडगंज थाने के सामने रहने वाले नरेश चंद्र केशरवानी व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने गूगल पर अपोलो अस्पताल का नंबर खोजा। उन्हें एक डॉक्टर का नंबर बुक कराना था। कॉल करने पर खुद को अस्पतालकर्मी बताने वाले ने पहले एक फार्म भरवाया।

विज्ञापन
30 thousand rupees were stolen from the account of mayor's elder brother
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कीडगंज में रहने वाले मेयर गणेश केशरवानी के बड़े भाई नरेशचंद्र केशरवानी के खाते से साइबर ठग ने 30,900 रुपये उड़ा दिए। डॉक्टर का नंबर बुक करने के नाम पर झांसा देकर उनसे पांच रुपये का पेमेंट कराया और फिर खाते से रकम उड़ा दी। उन्होंने कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

कीडगंज थाने के सामने रहने वाले नरेश चंद्र केशरवानी व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले उन्होंने गूगल पर अपोलो अस्पताल का नंबर खोजा। उन्हें एक डॉक्टर का नंबर बुक कराना था। कॉल करने पर खुद को अस्पतालकर्मी बताने वाले ने पहले एक फार्म भरवाया। इसमें जानकारियां भरवाने के बाद उसने पांच रुपये का पेमेंट करने को कहा। उन्होंने यूपीआई के जरिए पेमेंट किया तो कई ओटीपी आए।

विज्ञापन


कॉल करने वाले ने ओटीपी पूछा तो उन्होंने बताने से मना कर दिया। इसके बाद कॉल कट गई। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब उनके खाते से रकम उड़ गई। बैंक जाने पर पता चला कि रकम उनके खाते से बंग्लुरु स्थित बंधन बैंक के एक खाते में ट्रांसफर की गई। उन्होंने कीडगंज थाने में पहुंचकर तहरीर दी जिस पर नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उन्होंने बताया कि साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। कीडगंज थाना प्रभारी रजनी गुप्ता ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed