फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ₹3,820 crore to be spent on the Chitrakoot-Prayagraj Greenfield Corridor; tourism to get a boost.

हाईवे : चित्रकूट-प्रयागराज ग्रीनफील्ड कॉरिडोर पर खर्च होंगे 3820 करोड़ रुपये, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 04 Sep 2026 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Sep 2026 04:29 PM IST
सार

चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग के निर्माण पर 3,820.96 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने के साथ यातायात भी सुगम होगा होगा। 

विज्ञापन
₹3,820 crore to be spent on the Chitrakoot-Prayagraj Greenfield Corridor; tourism to get a boost.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चित्रकूट से राजापुर होते हुए प्रयागराज तक 49.655 किमी लंबे 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग के निर्माण पर 3,820.96 करोड़ की लागत आएगी। इस परियोजना से चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज क्षेत्र की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होने के साथ यातायात भी सुगम होगा होगा। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को एनएचएआई की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं के बारे में मंडल स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बताया गया कि चित्रकूट-राजापुर-प्रयागराज ग्रीनफील्ड एक्सेस-कंट्रोल्ड मार्ग मौजूदा आबादी वाले क्षेत्रों और यातायात बाधाओं से अलग एक सुगम वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराएगा जिससे यात्रा समय एवं वाहन परिचालन लागत में कमी आएगी।

विज्ञापन


साथ ही चित्रकूट धाम, राजापुर एवं प्रयागराज जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से कृषि, व्यापार, पर्यटन एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। बैठक के दौरान लेप्रोसी चौराहा, प्रयागराज से मिर्जापुर बाईपास तक 80.791 किमी लंबे एनएच-35 को 2-लेन से 4-लेन में परिवर्तित किए जाने की परियोजना पर भी चर्चा की गई। 4,495.43 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में आवश्यक रीअलाइनमेंट और बाईपास भी प्रस्तावित हैं। बैठक में अवगत कराया गया कि दोनों परियोजनाओं के अलाइनमेंट से संबंधित निर्णय मंत्रालय स्तर पर लिया जा चुका है।

विज्ञापन

परियोजना से प्रयागराज दक्षिण को जोड़ने का सुझाव

बैठक में मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने दक्षिण प्रयागराज की आर्थिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कनेक्टिविटी मुख्यतः उत्तरी प्रयागराज की ओर है जबकि दक्षिण प्रयागराज में आर्थिक गतिविधियों को और बढ़ावा दिए जाने की आवश्यकता है।

प्रस्तावित एयरोसिटी को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का प्रस्ताव

बैठक में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने राष्ट्रीय राजमार्ग की कनेक्टिविटी को प्रस्तावित नई टाउनशिप एयरोसिटी, नैनी के इंडस्ट्रियल एरिया हब, मेट्रो अलाइनमेंट व नैनी स्थित लेप्रोसी चौराहा से बेहतर रूप से जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कनेक्टिविटी के बेहतर समन्वय एवं एकीकरण से क्षेत्र में औद्योगिक, वाणिज्यिक व आर्थिक गतिविधियों को और अधिक गति प्रदान की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed