फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2.95 lakh cusecs of water released from Kanpur Barrage; flood threat in Prayagraj.

Prayagraj News: कानपुर बैराज से 2.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, प्रयागराज में बाढ़ का खतरा

Thu, 20 Aug 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 20 Aug 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
2.95 lakh cusecs of water released from Kanpur Barrage; flood threat in Prayagraj.
गंगा-यमुना के लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच कानपुर गंगा बैराज से छोड़ा जा रहा करीब 2.95 लाख क्यूसेक पानी प्रयागराज के लिए चिंता बढ़ाने वाला है। बैराज में पानी के बढ़ते दबाव की वजह से सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को कानपुर बैराज से 2,91,413 क्यूसेक पानी छोड़ने की सूचना है। केंद्रीय जल आयोग की ओर से रात आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, नैनी में यमुना का जलस्तर पांच और गंगा का छतनाग में छह व फाफामऊ में चार सेमी बढ़ा। यमुना नैनी में 79.94 मीटर, गंगा फाफामऊ में 80.43 मीटर और छतनाग में 79.53 मीटर पहुंच गई। एसटीपी बक्शी बांध पर भी जलस्तर 80.09 मीटर दर्ज किया गया, हालांकि सभी बंधे सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन


खतरे के निशान से 4.30 मीटर नीचे लेकिन बढ़त जारी

प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। बुधवार रात आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.43 मीटर पहुंच गया। यानी खतरे के निशान से करीब 4.30 मीटर नीचे है लेकिन लगातार हो रही बढ़ोतरी और ऊपरी क्षेत्रों से आने वाले पानी ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगम और कछारी इलाकों पर बढ़ सकता है दबाव

कानपुर बैराज से छोड़ा गया पानी गंगा की धारा के साथ आगे बढ़ेगा। प्रयागराज पहुंचने पर इसका असर संगम क्षेत्र में भी पड़ेगा। गंगा-यमुना के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बीच कछारी क्षेत्रों और नदी किनारे बसे निचले इलाकों पर पानी का दबाव बढ़ने की आशंका है।

प्रयागराज में बुधवार रात आठ बजे नदियों की स्थिति

- खतरे का निशान : 84.734 मीटर
- गंगा फाफामऊ : 80.43 मीटर (+04 सेमी)
- यमुना नैनी : 79.94 मीटर (+05 सेमी)
- छतनाग : 79.53 मीटर (+06 सेमी)
- एसटीपी बक्शी बांध : 80.09 मीटर (+04 सेमी)
- पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी : नैनी 59 सेमी, छतनाग 57 सेमी, फाफामऊ 36 सेमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed