फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2.81 lakh rupees fraud

प्लाट व रकम दुगुनी करने के नाम पर 2.81 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 25 May 2020 04:14 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
2.81 lakh rupees fraud
2000 rupees
सिविल लाइंस में कूपर रोड स्थित एक रियल स्टेट कंपनी के ऑफिस में प्लाट व रकम दोगुनी करने के नाम पर नैनी निवासी तुलसी रामपाल के साथ 2.81 लाख की धोखाधड़ी की गई। भुक्तभोगी ने तहरीर देकर सिविल लाइंस थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


भुक्तभोगी की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उससे व उसके परिवार के लोगों से 2. 81 लाख रुपए ले लिए गए। कहा गया कि उन्हें 6 वर्ष बाद अलग-अलग प्लॉट दिया जाएगा। प्लाट न दे पाने की स्थिति में दोगुनी रकम वापस कर दी जाएगी। हालांकि ना ही प्लाट दिया गया और ना ही दोगुनी रकम देने का वादा पूरा किया गया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं रुपए वापस मांगने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अमर बहादुर यादव, दिनेश कुमार कुशवाहा कमलेश शर्मा और पप्पू पाल के खिलाफ अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, गाली गलौज और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed