{"_id":"651145d7510ed361b90a5d57","slug":"27-buildings-will-be-demolished-in-the-expansion-of-bhardwaj-ashram-pda-issued-order-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : भरद्वाज आश्रम के विस्तार में ध्वस्त होंगे 27 भवन, पीडीए ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : भरद्वाज आश्रम के विस्तार में ध्वस्त होंगे 27 भवन, पीडीए ने जारी किया आदेश
Mon, 25 Sep 2023 02:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 25 Sep 2023 02:03 PM IST
सार
अब विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों और निर्माण के ध्वस्तीकरण का कार्य होना है। इसके लिए पीडीए की तरफ से कुल 27 भवनों को तोड़ने का आदेश जारी हुआ है। जल्द ही इन पर पीडीए का बुलडाेजर चलेगा।
विज्ञापन
भारद्वाज आश्रम, प्रयागराज
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भरद्वाज मुनि आश्रम के विस्तारीकरण के लिए प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की तरफ से तैयारियां तेज हो गई हैं। प्राधिकरण की तरफ से इसके लिए सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। अब विस्तारीकरण की जद में आने वाले भवनों और निर्माण के ध्वस्तीकरण का कार्य होना है। इसके लिए पीडीए की तरफ से कुल 27 भवनों को तोड़ने का आदेश जारी हुआ है। जल्द ही इन पर पीडीए का बुलडाेजर चलेगा।
विज्ञापन
पिछले दिनों लूकरगंज में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके आवंटित फ्लैट की चाबी सौंपने आए मुख्यमंत्री ने आश्रम के विस्तारीकरण की चर्चा करते हुए इसके कार्य में तेजी लाने की बात कही थी। इसी को लेकर प्राधिकरण की तरफ से विस्तारीकरण की जद में आने वाले 33 लोगों को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन