फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   250 office bearers of AIMIM district and metropolis will resign collectively

AIMIM : प्रयागराज में ओवैसी को बड़ा झटका, जिला व महानगर के 250 पदाधिकारी देंगे सामूहिक इस्तीफा

Tue, 12 Jul 2022 11:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 Jul 2022 11:03 AM IST
सार

पार्टी के जिला मुख्य महासचिव फैसल वारसी के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एवं पूर्वांचल अध्यक्ष इरफान मलिक से कई बार आग्रह किया गया कि वह प्रयागराज के जिलाध्यक्ष शाह आलम के लिए आवाज उठाएं, लेकिन उनकी ओर से इसकी कोई भी सुध नहीं ली गई है।

विज्ञापन
250 office bearers of AIMIM district and metropolis will resign collectively
असदुद्दीन ओवैसी( फाइल) - फोटो : Social media

विस्तार

एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. शाह आलम के अटाला प्रकरण में आरोपी बनने के बाद प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारियों की खामोशी के विरोध में जिले के पदाधिकारियों में भारी रोष है। इसी क्रम में पार्टी के जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

विज्ञापन


पार्टी के जिला मुख्य महासचिव फैसल वारसी के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली एवं पूर्वांचल अध्यक्ष इरफान मलिक से कई बार आग्रह किया गया कि वह प्रयागराज के जिलाध्यक्ष शाह आलम के लिए आवाज उठाएं, लेकिन उनकी ओर से इसकी कोई भी सुध नहीं ली गई है। जिलाध्यक्ष शाह आलम पूरी तरह से निर्दोष हैं और उन्हें इस प्रकरण में जबरदस्ती घसीटा गया है। जबकि अटाला मामले में उनका दूर-दूर तक उनका कोई हाथ नहीं था।
विज्ञापन


उन्हें राजनीतिक उद्देश्य के साथ फंसाया गया है। वह हमेशा से शांति और सौहार्द बनाए जाने के पक्षदारी रहे हैं। पार्टी के प्रयागराज जिलाध्यक्ष के प्रति प्रदेश के पदाधिकारियों की चुप्पी से पार्टी के पदाधिकारियों में आक्रोश है। इसी क्रम में पार्टी के जिला व महानगर के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों कमेटियों के पदाधिकारियों समेत लगभग 250-300 लोग मंगलवार को दाराशाह अजमल स्थित नगर कार्यालय में शाम चार बजे सामूहिक त्यागपत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी को सौपेंगे। मालूम हो कि एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मो. शाह आलम के ऊपर आरोप है कि उन्होंने अटाला में हुए हिंसा में भूमिका निभाई थी। हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को भी खारिज कर दिया था। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल अध्यक्ष की ओर से खुलेतौर पर मनमानी की जा रही है। पार्टी के जिलाध्यक्ष जोकि पूरी तरह से निर्दोश हैं उनके लिए पार्टी कोई भी आवाज उठाने से कतरा रही है। पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में इसको लेकर व्यापक आक्रोश है। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस्तीफा भेजा जाएगा। - फैसल वारसी, मुख्य महासचिव (जिला)

पार्टी में कुछ लोग मनमाने तरीके से कार्य कर रहे हैं। इससे पार्टी को गहरा नुकसान हो रहा है। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी से ही उम्मीदें है कि वह पूरे मामले को संज्ञान में लेंगे। पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने एकमत्र होकर इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। - फजल फाख्री, मुख्य महासचिव (महानगर)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed