फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   25 thousand cash, gold ring stolen from saint's car, report filed against three

Prayagraj : संत की गाड़ी से 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी चोरी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 29 Jan 2024 02:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 02:59 PM IST
सार

गंगा मूर्ति चौराहे के पास उनकी कार खड़ी थी जिसमें झोली रखी थी। वह सब्जी खरीदने लगे और इसी दौरान उनकी झोली चाेरी कर ली गई। झोली में 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी के अलावा गाड़ी की चाबी व कागजात समेत अन्य दस्तावेज थे।

विज्ञापन
25 thousand cash, gold ring stolen from saint's car, report filed against three
संत की कार में चोरी। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दारागंज सब्जी मंडी में एक संत की कार से 25 हजार नकद व सोने की अंगूठी गायब कर दी गई। घटना तब हुई जब वह सब्जी खरीदने गए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। महंत मदन मोहन शरण दास मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं और माघ मेले में आए हैं। उनका आश्रम सेक्टर नंबर तीन खाक चौक रामानंद मार्ग पर है। उनके शिष्य शिवशरण दास शनिवार को शाम सात बजे के करीब सब्जी खरीदने दारागंज सब्जी मंडी आए थे।

विज्ञापन


गंगा मूर्ति चौराहे के पास उनकी कार खड़ी थी जिसमें झोली रखी थी। वह सब्जी खरीदने लगे और इसी दौरान उनकी झोली चाेरी कर ली गई। झोली में 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी के अलावा गाड़ी की चाबी व कागजात समेत अन्य दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। संत ने घटनास्थल के पास ही सब्जी बेचने वाले तीन युवकों चंदन, भैरो व लखन पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन वह अपने को निर्दोष बताते रहे। इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed