{"_id":"65b76feaba0e64b5a5052f55","slug":"25-thousand-cash-gold-ring-stolen-from-saint-s-car-report-filed-against-three-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : संत की गाड़ी से 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी चोरी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : संत की गाड़ी से 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी चोरी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Mon, 29 Jan 2024 02:59 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 29 Jan 2024 02:59 PM IST
सार
गंगा मूर्ति चौराहे के पास उनकी कार खड़ी थी जिसमें झोली रखी थी। वह सब्जी खरीदने लगे और इसी दौरान उनकी झोली चाेरी कर ली गई। झोली में 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी के अलावा गाड़ी की चाबी व कागजात समेत अन्य दस्तावेज थे।
विज्ञापन
संत की कार में चोरी। सांकेतिक चित्र
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दारागंज सब्जी मंडी में एक संत की कार से 25 हजार नकद व सोने की अंगूठी गायब कर दी गई। घटना तब हुई जब वह सब्जी खरीदने गए थे। पुलिस ने उनकी शिकायत पर तीन लोगों पर नामजद केस दर्ज किया है। महंत मदन मोहन शरण दास मध्य प्रदेश के मुरैना के रहने वाले हैं और माघ मेले में आए हैं। उनका आश्रम सेक्टर नंबर तीन खाक चौक रामानंद मार्ग पर है। उनके शिष्य शिवशरण दास शनिवार को शाम सात बजे के करीब सब्जी खरीदने दारागंज सब्जी मंडी आए थे।
विज्ञापन
गंगा मूर्ति चौराहे के पास उनकी कार खड़ी थी जिसमें झोली रखी थी। वह सब्जी खरीदने लगे और इसी दौरान उनकी झोली चाेरी कर ली गई। झोली में 25 हजार नकद, सोने की अंगूठी के अलावा गाड़ी की चाबी व कागजात समेत अन्य दस्तावेज थे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। संत ने घटनास्थल के पास ही सब्जी बेचने वाले तीन युवकों चंदन, भैरो व लखन पर चोरी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन वह अपने को निर्दोष बताते रहे। इंस्पेक्टर बृजकिशोर गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन