फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   24 thousand houses of Sulemasrai area will be given sewer connection

सुलेमसराय में 24000 घरों को देंगे सीवर कनेक्शन

Fri, 27 Dec 2019 01:03 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
24 thousand houses of Sulemasrai area will be given sewer connection
प्रयागराज। सुलेमसराय (डिस्ट्रिक ई) क्षेत्र के 24089 हजार घरों को नि:शुल्क सीवर कनेक्शन दिए जाएंगे। अमृत योजना के तहत होने वाले इस कार्य को गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई एक महीने में पूरा कराएगी। घरों से निकलने वाले पानी को भी सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर में सीवर कनेक्शन देने का काम करीब दस महीने से बंद है। अमृत और नमामि गंगे योजना के तहत होने वाले हाउस कनेक्शन के कार्य प्रस्ताव स्टेट लेबल टेक्निकल कमेटी (एसएलटीसी) की अनुमति के बगैर अटके रहे। अब एसएलटीसी ने डिस्ट्रिक ई सुलेमसराय क्षेत्र में सीवर कनेक्शन देने की योजना को मंजूरी दी है। इससे पहले क्षेत्र में जरूरतमंदों का भौतिक सत्यापन किया गया है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत सुलेमसराय क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने के करीब साल भर बाद कनेक्शन देने का रास्ता साफ हुआ है। गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के महाप्रबंधक पीके अग्रवाल के मुताबिक कार्यदायी संस्था को नि:शुल्क कनेक्शन देने का काम एक महीने में पूरा करना होगा। इसके लिए अनुबंध की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। जिसके लिए स्टेट हाई पावर कमेटी (एचएसपीसी) का अनुमोदन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सिर्फ 40 फीसदी हुआ सीवर कनेक्शन का कार्य
गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई ने शहर के पांच जोन, ए, बी, सी, डी और ई में करीब एक लाख नए कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया था। योजना शुरू होने के करीब एक साल बाद भी सीवर कनेक्शन का काम सिर्फ 40 फीसदी ही पूरा किया जा सका है। पहले कुंभ फिर बारिश के कारण काम अटका रहा। अब योजना को पूर्ण कराने के लिए एसएलटीसी और एचएसपीसी से अनुमोदन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed