फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   23 blocks will be started in Prayagraj next month

प्रयागराज में अगले महीने से हो जाएंगे 23 ब्लाक

Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
23 blocks will be started in Prayagraj next month
23 blocks will be started in Prayagraj next month
जिले में अगले महीने से हो जाएंगे 23 ब्लाक
विज्ञापन

0 तीन नए विकास खंडों में अफसरों-कर्मचारियों के नौ-नौ पद सृजित
0 भगवतपुर, शृंग्वेरपुर में जमीन मिली, भवन के लिए लिखा गया पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। जिले में जल्द ही 20 के बजाय 23 ब्लाक हाेंगे। कोई अड़चन नहीं आई तो अगले महीने से ही भगवतपुर, शृंग्वेरपुर और सहसों ब्लॉक भी सक्रिय हो जाएंगे। इनमें अफसरों और कर्मचारियों के पद सृजित हो गए हैं। तीनों ब्लाक में नौ-नौ पद स्वीकृत किए गए हैं। भगवतपुर और शृंग्वेरपुर ब्लाक मुख्यालय के लिए जमीन भी मिल गई है। फिलहाल किराए के भवन में कार्यालय शुरू होगा। इसके लिए डीडीओ की ओर से संबंधित बीडीओ को पत्र लिखा गया है।
भगवतपुर, शृंग्वेरपुर और सहसों नाम से तीन ब्लाक के लिए नोटिफिकेशन बहुत पहले हो चुका है, लेकिन पद सृजित नहीं हुए थे। इसकी वजह से ब्लाक शुरू नहीं हो सके थे। अब यह बाधा दूर हो गई है। तीनों ब्लाक में बीडीओ, सहायक विकास अधिकारी (आईएमबी), सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी), सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता), अवर अभियंता लघु सिंचाई, कनिष्ठ सहायक, सहायक लेखाकार, जीप चालक तथा स्वीपर-चपरासी के पद स्वीकृत किए गए हैं। इन पदों पर विकास से संबंधित दूसरे विभाग तथा ब्लाक से कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। बीडीओ के पद पर भी नई तैनाती की जगह फिलहाल अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। डीडीओ अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि कर्मचारियों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल अस्थाई तौर पर ब्लाक मुख्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए संबंधित अफसरों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि अगले महीने से तीनों नए ब्लाक शुरू हो जाएंगे। इस तरह से जिले में कुल 23 ब्लाक हो जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में 3600 दिव्यांग योजनाओं से वंचित
प्रयागराज। जिले में 3600 से अधिक दिव्यांग अब भी विभाग की विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। अभी इनका पंजीकरण ही नहीं हुआ है। यह संख्या प्रारंभिक सर्वे की है। दिव्यांगजनों का नए सिरे से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। जिले में अभी 22500 ऐसे पंजीकृत दिव्यांग हैं, जिन्हें पेंशन मिल रही है। इसके अलावा भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से कई योजनाएं संचालित हैं, लेकिन हजारों ऐसे हैं जो पात्र होने के बावजूद इससे वंचित हैं। बड़ी संख्या में दिव्यांगों के पास तो प्रमाणपत्र ही नहीं है। इनकी पहचान तथा पंजीकरण के लिए सर्वे कराया जाएगा। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विपिन उपाध्याय ने बताया कि पहले चरण में जिले में साढ़े तीन हजार से अधिक दिव्यांग चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। अन्य को चिह्नित करने के लिए भी सर्वे का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed