फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2200 meters tricolor yatra taken out on Gandhi Jayanti

प्रयागराज : गांधी जयंती पर निकाली गई 2200 मीटर तिरंगा यात्रा, पूरा इलाका हुआ तिरंगामय

Sun, 02 Oct 2022 10:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Oct 2022 10:16 PM IST
सार

जसरा स्थित केसरवानी धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बुदावा, जसरा विकासखंड, अमरेहा से आगे बढ़ते हुए गौहनिया बाईपास होते हुए जेपीएस डिग्री कॉलेज में समाप्त हुई। यात्रा का रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

विज्ञापन
2200 meters tricolor yatra taken out on Gandhi Jayanti
Prayagraj News : जसरा में गांधी जयंती पर 2200 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महात्मा गांधी व शास्त्री जयंती पर रविवार को बांदा-प्रयागराज राजमार्ग तिरंगामय हो गया। लोग हाथ में तिरंगा पकड़े हुए जनसमूह ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद किया। यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज व कई संगठनों के सहयोग से निकाली गई थी। जसरा से शुरू 2200 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा गौहनिया पहुंचकर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा कौशल्यानंद गिरि व विशिष्ट अतिथि बार काउंसिल उप्र के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा रहे।

विज्ञापन



जसरा स्थित केसरवानी धर्मशाला से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा बुदावा, जसरा विकासखंड, अमरेहा से आगे बढ़ते हुए गौहनिया बाईपास होते हुए जेपीएस डिग्री कॉलेज में समाप्त हुई। यात्रा का रास्ते भर लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र सबसे बड़ा होता है, जहां पर राष्ट्र का सवाल हो हम सब को एकजुट होकर मजबूती के साथ खड़ा होना चाहिए। महात्मा गांधी ने इस देश को आजादी दिलाने के साथ अहिंसा को घर-घर पहुंचाने का काम किया। विशिष्ट अतिथि ने इस यात्रा को एक ऐतिहासिक बताया।

विज्ञापन

2200 meters tricolor yatra taken out on Gandhi Jayanti
Prayagraj News : तिरंगा यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला।

कहा कि जिस तरह भारत की आजादी के समय देश के नौजवान देश के लिए हर समर्पण को तैयार थे, आज उसी तरीके से जसरा में तिरंगा यात्रा के समय नौजवानों का उत्साह देखकर हम सब को गर्व है। आयोजक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वंशज सभा के अरविंद दुबे ने कहा राष्ट्र प्रेम हमें परिवार से मिला है। इसके पहले हमने एक 1100 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली थी। आने वाले वर्ष में 5100 मीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।


मरेहा गांव में अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी निभाई। गौहनिया चौराहे पर प्रधान राजेश गुप्ता ने यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। इस मौके पर राजेश त्रिपाठी, डॉ. योगेंद्र सिंह प्रधानाचार्य, जगत शुक्ला, शंकर लाल मधुकर, आशीष सोनकर, दीपू पाठक, सचिन श्रीवास्तव, राजेश साहू, रामबाबू केसरवानी, मुकेश द्विवेदी, सुधाकर पांडेय आदि मौजूद रहे।  


रास्ते में यात्रा के साथ लोगों ने ली सेल्फी 
22 सौ मीटर की तिरंगा यात्रा की रास्ते में लोगों द्वारा सेल्फी लेने की होड़ रही। ढाई किलोमीटर के सफर में पूरे रास्ते बाइक, कार व अन्य वाहनों से गुजरने वाले लोग तिरंगे के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इतनी बड़ी तिरंगा यात्रा रास्ते से गुजरने वाले लोगों के लिए उत्साह से भरपूर रही। रास्ते में कुछ बाइक व कार सवार यात्रा में शामिल होकर इसका हिस्सा बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed