{"_id":"6a5948efdbafbb61080f58ed","slug":"220-school-vehicles-found-unfit-in-the-division-allahabad-news-c-3-ald1020-930064-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मंडल में अनफिट पाए गए 220 स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मंडल में अनफिट पाए गए 220 स्कूली वाहन
विज्ञापन
एक से 15 जुलाई तक चले संभागीय परिवहन विभाग के मिशन सेफ फ्यूचर अभियान में मंडल में 220 स्कूली वाहन अनफिट पाए गए। ये वाहन बिना फिटनेस, परमिट, बीमा और सुरक्षा मानकों के बच्चों को स्कूल पहुंचा रहे थे।
अभियान के दौरान मंडल में 554 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त 98 वाहनों जब्त किया गया। 43 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किए गए।
आरटीओ प्रवर्तन एसपी सिंह ने बताया कि प्रयागराज मंडल में 3286 पंजीकृत वाहनों की जांच हुई। प्रयागराज में 1288 पंजीकृत वाहनों में से 104 अनफिट मिले। यहां 301 वाहनों का चालान हुआ जबकि 38 को जब्त किया गया।
कौशाम्बी में 488 पंजीकृत वाहनों में 40 अनफिट पाए गए। यहां 51 का चालान हुआ और 23 वाहन जब्त किए गए। प्रतापगढ़ में 779 पंजीकृत वाहनों में 49 अनफिट और फतेहपुर में 731 में 27 अनफिट मिले।
विज्ञापन
क्षमता से अधिक बच्चे
जांच में सामने आया कि कई वाहन क्षमता से दोगुने बच्चे बैठाकर चल रहे थे। एक वाहन में सात बच्चों की क्षमता के स्थान पर 15 बच्चे मिले। दूसरे वाहन में आठ की जगह 14 बच्चे और एक अन्य में 17 बच्चे पाए गए। यह स्थिति शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिली।