फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   22 students taken admission in BALLB first cutt off.

बीएएलएलबी में पहले दिन 22 ने लिए प्रवेश

Fri, 28 Jun 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
22 students taken admission in BALLB  first  cutt off.
22 students taken admission in BALLB first cutt off. - फोटो : CITY DESK
बीएएलएलबी में पहले दिन 22 ने लिए प्रवेश
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत बृहस्पतिवार को बीएएलएलबी, बीएससी होमसाइंस, बीएससी गणित में अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिए। बीएएलएलबी में प्रवेश के लिए पहले दिन 120 सीटों के सापेक्ष 50 छात्रों को प्रवेश के लिए बुलाया गया था, जिसमें से मात्र 22 ने ही प्रवेश लिए। इसमें 20 अनारक्षित और दो एसटी कोटे के अभ्यर्थी शामिल हैं। इस समय क्लैट के जरिए सफल छात्रों का प्रवेश जारी होने से बड़ी संख्या में छात्रों ने पहले दिन रिपोर्ट नहीं किया। बीएससी होम साइंस में कुल 40 प्रवेश हुए, जबकि बीएससी गणित में कुल 127 प्रवेश हुए, इसमें 116 अनारक्षित और 11 एसटी कोटे के अभ्यर्थी हैं।
बीएससी गणित में 29 जून के प्रवेश
श्रेणी कटऑफ
ओबीसी 155 या उससे अधिक अंक पाने वाले
एससी 126 या उससे अधिक अंक पाने वाले
बीएससी होमसाइंस में 29 जून के प्रवेश
श्रेणी कटऑफ
ओबीसी 81 या उससे अधिक अंक पाने वाले
एससी प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
एसटी प्रवेश परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी
ईडब्ल्यूएस प्रवेश परीक्षा में सफल सभी अभ्यर्थी
केपीयूसी छात्रावास में प्रवेश
केपीयूसी छात्रावास में सत्र 2019-20 के लिए बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए आवेदन उपलब्ध है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्नातक प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र में जिन छात्रों ने छात्रावास लेने के लिए आवेदन किया था, यदि उन छात्रों का प्रवेश इलाहाबाद विवि में हो गया है तो वह छात्र प्रवेश भवन के साथ केपीयूसी छात्रावास के कार्यालय से भी दो जुलाई से आवेदन प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

हिंदी विवि वर्धा की प्रवेश परीक्षा रानी रेवती परीक्षा केंद्र पर
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा सत्र 2019-20 की प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को दोनों पालियों में सुबह नौ से 12 बजे तथा दोपहर बाद दो से पांच बजे के बीच रानी रेवती सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर, हीरा हलवाई चौराहे और रोड वर्कशाप के पास होगी। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र उसी दिन 7.30 बजे परीक्षा केंद्र पर वितरित किया जाएगा। यह जानकारी केंद्र प्रभारी प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed