फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   भाजपा में पार्षद के लिए 75 नाम फाइनल, पांच के लिए घमासन

भाजपा में पार्षद के लिए 75 नाम फाइनल, पांच के लिए घमासन

Wed, 01 Nov 2017 01:22 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
भाजपा में पार्षद के लिए 75 नाम फाइनल, पांच के लिए घमासन
भाजपा में पार्षद के लिए 75 नाम फाइनल, पांच के लिए घमासान
विज्ञापन

0 शहर दक्षिणी के तीन एवं शहर पश्चिमी के दो वार्डों के प्रत्याशी चयन में मची खींचतान
0 अमित शाह के अनुमोदन के लिए चयनित मेयर प्रत्याशी का नाम भेजा गया दिल्ली

इलाहाबाद। आखिरकार 1425 आवेदनों में से भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद पद के लिए 75 नाम फाइनल कर लिए हैं। हालांकि पांच ऐसे वार्ड है जहां टिकट के लिए घमासान मचा हुआ है। पार्टी नेता भी इसे लेकर खासे परेशान है। अब तय किया गया है कि पांच बचे हुए वार्डों से भाजपा उम्मीदवारों के नाम प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में चुने जाए।

पिछले कई दिनों से भाजपा में मंथन चल रहा है कि इलाहाबाद से मेयर एवं शहर के 80 वार्डों से पार्षद के लिए किसे उम्मीदवार बनाया जाए। दरअसल इलाहाबाद से मेयर के लिए इस बार 52 एवं पार्षद के लिए 1425 आवेदन आए हैं। इसमें से कुछ आवेदन योगी सरकार में इलाहाबाद से प्रतिनिधित्व करने वाले कैबिनेट मंत्रियों के करीबियों के भी रहे। सोमवार को पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मेयर पद के उम्मीदवार का नाम फाइनल कर दिया गया। उसे अब राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अनुमोदन के लिए दिल्ली भेजा गया है। वहीं शहर के 80 वार्डों की बात करें तो 75 में प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए गए हैं। सिर्फ शहर दक्षिणी के तीन एंव शहर पश्चिमी के दो वार्डों पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। दरअसल इन वार्डों में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के करीबियों ने भी आवेदन कर रखा है। इन पांचों वार्डों को लेकर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य भी तय नहीं कर सके कि किसे उम्मीदवार बनाया जाए। ऐसे में पार्टी नेता कैबिनेट मंत्रियों को विश्वास में लेने के बाद ही इन बचे हुए पांच वार्ड के प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने पर विचार कर रहे हैं। इसी वजह से प्रदेश अध्यक्ष के पाले में गेंद डाल की गई है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष इलाहाबाद के चारों कैबिनेट मंत्रियों से अलग-अलग बातचीत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed