फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रिपलआईटी

ट्रिपलआईटी

Sat, 28 Oct 2017 08:26 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रिपलआईटी
ट्रिपलआईटी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कल से
विज्ञापन

‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ का लक्ष्य लेकर होंगे विविध आयोजन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 30 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच मनाया जाएगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग ने संस्थान को इस वर्ष के लिए सतर्कता जागरूकता सप्ताह का लक्ष्य ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ के रुप में मनाने का निर्देश दिया है। संस्थान के कार्यकारी मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रो. यूएस तिवारी ने बताया कि भ्रष्टाचार देश की आर्थिक-राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में बहुत बड़ी बाधा है। उनका मानना है कि देश में भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए जनता में जागरूकता जरूरी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गर्वनेन्स का प्रयोग सबसे प्रभावशाली हथियार सिद्ध होगा।

प्रो. तिवारी ने बताया कि सतर्कता सुशासन के लिए एक उपकरण है। उन्होंने सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश और प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु संस्थान द्वारा उठाये गये कदमों की जानकारी दी। बताया कि संस्थान के मुख्य द्वार व विभिन्न भवनों में बैनर व पोस्टर लगाकर लोगों को सतर्कता संबंधी आवश्यक सूचनाएं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इसका प्रमुख लक्ष्य प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता, प्रभावी एवं जिम्मेदारी निर्धारित करना है। उन्होंने प्रशासन में भ्रष्टाचार रहित प्रणाली को सुनिश्चित करना है। सतर्कता आयोग का प्रमुख ध्येय दंडात्मक नहीं बल्कि सुधारात्मक है। इस वर्ष सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान हिंदी तथा अंग्रेजी दोनों भाषाओं में 500 शब्दों में निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed