{"_id":"59a984744f1c1b4c738b4b09","slug":"21504281716-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवोकेट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने लिया चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवोकेट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने लिया चार्ज
Updated Fri, 01 Sep 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडवोकेट्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने लिया चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस अवसर पर आयोजित समारोह की शुरूआत राष्ट्रगान से की गई। एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, निर्वाचित महासचिव देश रतन चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भटनागर, विवेक प्रसाद माथुर और सुमित गोयल के साथ कार्यकारिणी के सात सदस्यों ने पद ग्र्रहण किया। पूर्व अध्यक्ष भगवती प्रसाद सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष को हैमर ऑफ अथॉरिटी भेंट किया। पूर्व महासचिव अरुण सिंह देशवाल ने नवनियुक्त महासचिव देश रतन चौधरी को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनको आधिकारिक रूप से कार्यभार सौंप दिया। निर्वाचित पदाधिकारियों ने इस मौके पर एसोसिएशन की प्रतिष्ठा और सम्मान के अनुरूप काम करने का वचन दिया है। कार्यक्रम में एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता नवीन सिन्हा, रवि किरन जैन के अलावा नामित सदस्य हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी भी मौजूद थे। अनिल तिवारी ने सभी से अधिवक्ता हित में मिलकर काम करने की अपेक्षा जताई है।