{"_id":"617c26120f08be4205789e20","slug":"21-lakh-62-thousand-candidates-will-appear-in-uptet-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनपी न्यूज : यूपीटीईटी 2021 में शामिल होंगे 21 लाख 62 हजार अभ्यर्थी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनपी न्यूज : यूपीटीईटी 2021 में शामिल होंगे 21 लाख 62 हजार अभ्यर्थी
Fri, 29 Oct 2021 10:19 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:19 PM IST
सार
परीक्षा के लिए कुल 13,52,086 आवेदन आए हैं, 8 लाख 10 हजार परीक्षार्थी देंगे दोनों स्तर की परीक्षा, 28 नवंबर को पहली पाली प्राथमिक और दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की होगी परीक्षा।
विज्ञापन
uptet
विस्तार
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)2021 में इस बार 21,62,287 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर थी। अंतिम तिथि तक कुल 13,52,086 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें 8,10,201 अभ्यर्थी ऐसे हैं जो प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल होंगे।
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से सात अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन लिया जा रहा था। अभ्यर्थियों को एक ही आवेदन पत्र में दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल होने की सुविधा दी गई थी। बस इसके लिए उन्हें आवेदन शुल्क अलग-अलग जमा करना था। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर निर्धारित थी।
न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एनआईओएस से डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से सम्मिलित करते हुए पंजीकरण की तिथि में एक दिन और बढ़ा दी गई। अंतिम तिथि तक कुल 13,52,086 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अब पीएनपी की ओर से परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश भेजा गया है।
विज्ञापन
उन्हें दो नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची पीएनपी को उपलब्ध करानी है। यह परीक्षा 28 नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी। जबकि दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।