फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2018 constable recruitment: Demand for appointment of those who get more marks than general category

2018 कांस्टेबल भर्ती : सामान्य वर्ग से अधिक अंक पाने वाले की नियुक्ति की मांग

Wed, 10 Nov 2021 08:59 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
2018 constable recruitment: Demand for appointment of those who get more marks than general category
prayagraj News : court - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 31360 पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में सामान्य वर्ग महिला अभ्यर्थी के कट ऑफ अंक से अधिक अंक पाने के आधार पर नियुक्ति की मांग में दाखिल याचिका पर राज्य सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से जानकारी मांगी है। याचिका की सुनवाई 25 नवंबर को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने सुषमा चौधरी की याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता सुनील चौधरी ने बहस की।
विज्ञापन


इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने सौरव यादव केस में अपने फैसले में कहा है कि कट ऑफ अंक से अधिक अंक पाने वाले को नियुक्ति पाने का अधिकार है। हाईकोर्ट ने कुमारी रुचि यादव केस में कहा है कि कट ऑफ अंक से अधिक अंक पाने वाले को नियुक्ति देने में उपेक्षित नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन


याची का कहना है कि महिलाओं का 20 फीसदी कोटा है और 306 महिला सीटें खाली हैं। सामान्य महिला अभ्यर्थी का कट ऑफ अंक 42.584 है। जबकि याची को 162.8995 अंक मिले हैं। जो सामान्य वर्ग महिला अभ्यर्थी के कट आफ अंक से अधिक है। सीट खाली है। इसलिए याची की नियुक्ति पर विचार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed