फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राज्यपाल ने अर्पित किए पुष्प

राज्यपाल ने अर्पित किए पुष्प

Wed, 14 Nov 2018 09:03 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल ने अर्पित किए पुष्प
महापुरुषों को किसी और नजरिए से देखने की जरूरत नहीं
विज्ञापन

0 राज्यपाल ने पं.नेहरू की प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन, बताया आधुनिक भारत का निर्माता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। राज्यपाल रामनाईक ने बुधवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनको आधुनिक भारत का निर्माता बताया। शहर के बालसन चौराहा स्थित पं. नेहरू की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे राज्यपाल ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
एक सवाल के जवाब में राज्यपाल ने कहा कि महापुरुषों को किसी और नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उनकी प्रतिमाएं लगती हैं और उनका सम्मान होना चाहिए। कहा कि हाईकोर्ट के कार्यक्रम के सिलसिले में वह शहर आए थे। संयोग है कि पं. नेहरू की जयंती है और प्रयागराज उनकी जन्मस्थली है। इसलिए वह उनके प्रति सम्मान प्रकट करने उनकी प्रतिमा स्थल पर आए। उन्होंने कहा कि पीछे क्या हुआ, इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। अब प्रयागराज बदल रहा है। सामने कुंभ है। इस आयोजन तथा अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार रहने की जरूरत है। इलाहाबाद राज्य विश्वविद्यालय का नाम प्रयागराज किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसकी एक प्रक्रिया है। विश्वविद्यालय इसका प्रस्ताव भेजे तो आगे की प्रक्रिया के बारे में देखा जाएगा। पं. नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में सांसद श्यामा चरण गुप्त, मंडलायुक्त डॉ.आशीष कुमार गोयल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


राज्यपाल, सांसद ने जूता पहनकर अर्पित किए पुष्प
0 राज्यपाल रामनाईक और सांसद श्यामा चरण गुप्त ने जूता पहनकर पं. नेहरू को पुष्प अर्पित किया। प्रतिमा स्थल पर पहुंचने के बाद अपने वाहन से उतरे राज्यपाल कुछ दूर तक पैदल चले। मौके पर कालीन भी बिछी थी, इसके बावजूद वह प्रतिमा स्थल पर बने चबूतरे पर बिना जूता उतारे चढ़ गए और पुष्प अर्पित किए। सांसद ने भी ऐसा ही किया। इसे लेकर वहां मौजूद लोगों में काफी चर्चा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण
सपा कार्यकर्ताओं ने भी बालसन चौराहा स्थित पं.नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओं ने आजादी की लड़ाई और राष्ट्र निर्माण में पं. नेहरू के योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दानबहादु मधुर, संतलाल वर्मा, अखिलेश गुप्ता, युवराज सिंह पटेल, अजय पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed