फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आज पूरा हो जाएगासीएमपी आरयूबी का चौड़ीकरण, कल से खुलेगा रास्ता

आज पूरा हो जाएगासीएमपी आरयूबी का चौड़ीकरण, कल से खुलेगा रास्ता

Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आज पूरा हो जाएगासीएमपी आरयूबी का चौड़ीकरण, कल से खुलेगा रास्ता
आज पूरा हो जाएगा सीएमपी आरयूबी का चौड़ीकरण, कल खुलेगा रास्ता
विज्ञापन

0 रेलवे आज आरयूबी के दूसरे सिरे पर लगाएगा आरसीसी के 12 बॉक्स
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सीएमपी रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम सोमवार को रेलवे पूरा कर लेगा। यहां देर शाम तक आरयूबी चौड़ीकरण के लिए रेलवे द्वारा आरसीसी के 12 बॉक्स लांच कर दिए जाएंगे। यह काम पूरा होने के बाद मंगलवार 25 सितंबर को रोड ट्रैफिक के लिए रास्ता खोले जाने की उम्मीद है। हालांकि इसका अंतिम निर्णय सोमवार की शाम को ही ट्रैफिक पुलिस लेगी। क्योंकि वहां रेलवे को अपनी क्रेन हटाने के साथ ही समतलीकरण का भी काम करना है।

सीएमपी आरयूबी के दोनों ओर रेलवे को चौड़ीकरण करना है। 19 सितंबर को रेल ट्रैफिक रोककर यहां एक हिस्से में आरसीसी के 12 बॉक्स लगाने का काम किया गया। अब सोमवार 24 सितंबर को यहां आरसीसी के 12 बॉक्स लगाए जाएंगे। इस दौरान सुबह 6.30 बजे से शाम 6.30 बजे के मध्य इलाहाबाद जंक्शन से प्रयाग के बीच रेल आवागमन बाधित रहेगा। इस वजहसे सोमवार को नौचंदी एक्सप्रेस लखनऊ से इलाहाबाद तक निरस्त रहेगी। सरयू एक्सप्रेस, जौनपुर पैसेंजर भी दोनों ओर से निरस्त रहेगी। प्रयाग की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनें इलाहाबाद सिटी-दारागंज के रास्ते सोमवार को चलाई जाएगी। एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह के मुताबिक सोमवार की शाम को ही तय किया जाएगा कि मंगलवार को सीएमपी आरयूबी का रास्ता कितने बजे खोला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed