{"_id":"5b4a49294f1c1b51748b4d10","slug":"201531595049-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस प्री का परिणाम जारी, इलाहाबाद से बड़ी संख्या में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस प्री का परिणाम जारी, इलाहाबाद से बड़ी संख्या में चयन
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आईएएस प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
0 संगम नगरी से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन, 28 सितंबर से मुख्य परीक्षा
0 तीन जून को हुई थी प्रारंभिक परीक्षा, इलाहाबाद में 48.72 फीसदी थी उपस्थिति
इलाहाबाद, 14 जुलाई। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने शनिवार को अपनी वेबसाइट पर सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया। इसमें इलाहाबाद से भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परीक्षा तीन जून को देश भर के विभिन्न केेंद्रों में आयोजित की गई थी। इसमें इलाहाबाद में 48.72 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। 782 पदों के लिए मुख्य परीक्षा 28 सितंबर से आयोजित की जाएगी।
आईएएस प्री में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के हॉस्टलों और डेलीगेसियों से बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्रों का चयन हुआ है। प्रारंभिक परीक्षा के कटऑफ अंक परीक्षा का अंतिम परिणाम आने के बाद जारी किए जाएंगे। हालांकि विशेषज्ञ कटऑफ अंक 100 के आसपास होने का अनुमान लगा रहे हैं। इलाहाबाद में तीन जून को 90 केंद्रों में सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। इन केंद्रों में परीक्षा देने के लिए 43621 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। पहली पाली में सामान्य अध्ययन की परीक्षा में 21574 और दूसरी पाली में 21255 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। यानी पहली पाली की परीक्षा देने के बाद 319 अभ्यर्थियों ने दूसरी पाली की क्वालीफाइंग परीक्षा में छोड़ दी थी।
विज्ञापन
प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को अगला लक्ष्य 28 सितंबर से शुरू होने जा रही मुख्य परीक्षा है। इस बार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाइ करने वाले उत्तर प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों को पीसीएस के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी होगी, क्योंकि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस-2018 का आयोजन आईएएस की तर्ज पर करने जा रहा है। ऐसे में पीसीएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम और आईएएस मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम एक समान होगा। ऐसे में आईएएस मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए जो प्रतियोगी छात्र 19 अगस्त को प्रस्तावित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा में सफलता हासिल करते हैं, उन्हें पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए अलग से तैयारी नहीं करनी होगी।
विज्ञापन