फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अक्तूबर के मध्य में होंगे छात्रसंघ चुनाव

अक्तूबर के मध्य में होंगे छात्रसंघ चुनाव

Fri, 01 Sep 2017 07:52 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
अक्तूबर के मध्य में होंगे छात्रसंघ चुनाव
अक्तूबर के मध्य में होंगे छात्रसंघ चुनाव
विज्ञापन

0 पहले हफ्ते से चुनाव प्रक्रिया शुरू किए जाने का प्रस्ताव
0 अब डीएम, एसएसपी से अंतिम मंजूरी मिलने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव अक्तूबर के मध्य में कराए जाएंगे। शुक्रवार को इविवि प्रशासन और पुलिस अफसरों के बीच हुई बैठक में छात्रसंघ चुनाव का प्रस्तावित कार्यक्रम तैयार कर लिया गया। इसके बाद डीएम और एसएसपी के साथ बैठक की जाएगी ताकि चुनाव कार्यक्रम को अंतिम मंजूरी मिल सके। अगर कोई बाधा नहीं आई तो तीन अक्तूबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
हालांकि इससे पहले भी इविवि प्रशासन और पुलिस अफसरों के बीच हुई बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा की जा चुकी है। तब तय हुआ था कि चुनाव सितंबर के आखिरी या अक्तूबर के पहले हफ्ते में कराए जाएंगे। शुक्रवार को हुई बैठक में तय हुआ कि तीन अक्तूबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाए और 14 या 15 अक्तूबर को मतदान करा दिया जाए। अब इस प्रस्तावित कार्यक्रम को डीएम और एसएससी के समक्ष रखा जाएगा ताकि इसे अंतिम मंजूरी मिल सके। बैठक में यह चर्चा भी हुई के माहौल ठीक होने पर ही चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में चुनाव अधिकारी प्रो. आरके सिंह, चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह, सीओ चतुर्थ आलोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
इविवि प्रशासन को सौंपी गई यूनियन हाल की चाबी
- छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने यूनियन हाल की चाबी इविवि प्रशासन को सौंप दी है। सभी पदाधिकारियों के कमरों पर अब इविवि प्रशासन का ताला लग गया है। शुक्रवार को चुनाव को लेकर हुई बैठक के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे, डीएसडब्ल्यू प्रो. आरकेपी सिंह एवं अन्य अफसरों ने यूनियन हाल का निरीक्षण भी किया। चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों को यूनियन हाल की चाबी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सोमवार से शुरू होगी जांच
- छात्रसंघ चुनाव करीब आते ही इविवि परिसर में अराजक तत्वों को जमावड़ा शुरू हो गया है और आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। इसे देखते हुए इविवि प्रशासन ने सोमवार को परिसर में जांच अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान देखा छात्रों के आईकार्ड भी चेक किए जाएंगे। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्वक कराए जाने के उद्देश्य से कक्षाओं में जाकर भी संवाद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed