फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20 schools and parks of children will have modern swing

बच्चों के 20 स्कूलों और पार्क में लगेंगे आधुनिक झूले

Fri, 22 May 2020 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
20 schools and parks of children will have modern swing
स्मार्ट सिटी कंपनी बच्चों पर मेहरबान हो गई है। पार्कों में ओपेन एयर जिम स्थापना के बाद अब चुनिंदा पार्कों और हिन्दी माध्यम के बेसिक, माध्यमिक स्कूलों में आधुनिक झूले लगवाने की तैयारी है। स्कूलों और पार्कों के चयन को स्मार्ट सिटी कंपनी ने संस्थाओं से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

शहरियों की सेहत सुधारने के प्रयासों के साथ स्मार्ट सिटी कंपनी अब बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन कराने की तैयारी में है। योजना के मुताबिक कंपनी शहर के चुनिंदा हिन्दी माध्यम के स्क्लों और संस्थाओं की देखरेख वाले उन पार्कों में आधुनिक झूले लगवाएगी, जहां ओपेन एयर जिम नहीं लगाए जा सके हैं। जहां ओपेन एयर जिम हैं, उन पार्कों में भी झूले लगाए जा सकते हैं। बशर्ते उनकी देखरेख करने को कोई संस्था जिम्मेदारी ली।
विज्ञापन

स्कूलों के लिए शर्त रखी गई है कि वह साठ गुणते 20 का स्थान या हाल उपलब्ध कराएं। वहां एक ही स्थान पर दस तरह के झूले स्थापित किए जाएंगे। झूलों की आपूर्ति के लिए विभिन्न कंपनियो से प्रस्ताव मांगे हैं। वहीं स्कूल प्रबंधक और संस्था प्रमुख स्मार्ट सिटी कंपनी मे ं झूलों की स्थापना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00 बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद का भी मौका मिले, इसके लिए पार्कों और चुनिंदा हिन्दी माध्यम के स्कूलों का चयन किया जाएगा। 15 दिन में आवेदन देने वालों को सूचीबद्ध कर टीम स्थलीय निरीक्षण करेगी। फिर झूलों की स्थापना का कार्य कराया जाएगा। झूले ऐसे होंगे कि अपनी बारी की प्रतीक्षा करने वाले बच्चे उन्हें देखकर खुश होंगे। - रवि रंजन, सीईओ, स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed