फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   20 lakh jewelery and 75 thousand cash Robbed by unconscious teacher and dog in Pratapgarh

Pratapgarh Crime : शिक्षक और कुत्ते को नशीला स्प्रे छिड़ककर किया बेहोश, बीस लाख के जेवर नकदी लूटी

Fri, 27 May 2022 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 May 2022 10:36 PM IST
सार

भुपियामऊ निवासी जिष्णेंद्र प्रताप सिंह (अंकित) प्राथमिक स्कूल में अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार रात वह घर में परिवार के लोगों के साथ सो रहे थे। देर रात करीब छह बदमाश पीछे से उनके मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद ग्रील तोड़कर नीचे पहुंच गए।

विज्ञापन
20 lakh jewelery and 75 thousand cash Robbed by unconscious teacher and dog in Pratapgarh
भूपियामऊ में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नगर कोतवाली के भुपियामऊ गांव में छत के रास्ते शिक्षक के घर में घुसे छह बदमाशों ने 75 हजार नकदी और करीब बीस लाख के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने शिक्षक और उनके पालतू कुत्ते को नशीला पाउडर छिड़ककर बेहोश कर दिया था। सुबह होश आने के बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

विज्ञापन



भुपियामऊ निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह (अंकित) प्राथमिक स्कूल में अध्यापक हैं। बृहस्पतिवार रात वह घर में परिवार के लोगों के साथ सो रहे थे। देर रात करीब छह बदमाश पीछे से उनके मकान की छत पर चढ़ गए। इसके बाद ग्रील तोड़कर नीचे पहुंच गए। घर में मिले कुत्ते को नशीला पाउडर छिड़ककर बेहोश कर दिया। इसके बाद बदमाश स्टोर रूम में रखी आलमारी और बॉक्स का ताला तोड़ने लगे। इस बीच शिक्षक अंकित की नींद टूट गई।

विज्ञापन

जाते समय दरवाजे की कुंडी बाहर से कर दी बंद

पास आने पर बदमाशों ने नशीला पाउडर छिड़ककर उन्हें भी बेहोश कर दिया। इसके बाद ऑलमारी और बॉक्स में रखे सोने के दो हार, एक मंगलसूत्र समेत करीब बीस लाख के जेवर और 75 हजार नकदी उठा ले गए। जाते समय बदमाशों ने घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद कर दी। सुबह होश आने पर शिक्षक ने आसपास के लोगों से दरवाजा खुलवाया। घर में उनका कुत्ता अचेत पड़ा था। शिक्षक की सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी मौके पर पहुंचे। पीड़ित शिक्षक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पांच-छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 


दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
पुलिस इस मामले में भुपियामऊ के ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। 


घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। जांच की जा रही है। जल्द बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। - अभय पांडेय, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed