फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   20,000 soldiers of Police, Paramilitary to be prima facie in Prayagraj

प्रयागराज में पुलिस, पैरामिलिट्री के 20 हजार जवान करेंगे निगहबानी

Sun, 12 May 2019 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 May 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
20,000 soldiers of Police, Paramilitary to be prima facie in Prayagraj
एनएसजी कमांडो
जिले की दो लोकसभा सीटों के रविवार को होने वाले मतदान के दौरान सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत पुलिस व पैरामिलिट्री के 20 हजार जवान मतदान केे दौरान सुरक्षा के लिए तैनात किए जाएंगे। चुनाव के लिए 30 कंपनी पैरामिलिट्री बुलाई गई है जिन्हें एक दिन पहले ही अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि पैरामिलिट्री की जो कंपनियां चुनाव के लिए जिले में पहुंची हैं उनमें स्टेट आर्म्ड पुलिस के जवान भी शामिल हैं। चुनाव के लिए सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल(सीआरपीएफ), इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) जिले में पहुंची हैं। इसके अलावा राज्य सशस्त्र पुलिस बल की बात करें तो यूपी स्टेट ऑर्म्ड पुलिस के साथ ही राजस्थान एसएपी व उड़ीसा एसएपी के जवानों को भी चुनाव ड्यूटी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इसके अलावा पीएसी की चार कंपनियों व दो प्लाटून को भी लगाया गया है। 
विज्ञापन


मतदान ड्यूटी के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में सिविल पुलिस के 7300 से ज्यादा जवान मुस्तैद किए गए हैं। इनमें 25 इंस्पेक्टर, 847 दरोगा, 817 दीवान, 5700 सिपाही शामिल होंगे। इसके अलावा गैरजनपदों से कुल 25 डिप्टी एसपी भी चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं। जिन्हें सुपर जोनल पुलिस अधिकारी या जोनल पुलिस अधिकारी बनाया गया है। बता दें कि प्रत्येक विधानसभा को सुपर जोन घोषित किया गया है और इस तरह से जिले में कुल 12 सुपर जोन बनाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक नजर
कुल सीपीएमएफ- 30 कंपनी
एसएसबी- 1
सीआरपीएफ- 8
आईटीबीपी- 6 कंपनी दो प्लाटून
सीआईएसएफ- 4 कंपनी 4 प्लाटून
यूपीएसएपी- 2
राजस्थानएसएपी- 4
उड़ीसा एसएपी- तीन 

26 बैरियरों से होगी सीमाओं की सुरक्षा  
पुलिस अफसरों ने बताया कि राज्य व जनपदीय सीमाओं पर सुरक्षा के लिए अलग-अलग स्थानों पर कुल 26 बैरियर बनाए गए हैं। इनमें से 13 अंतरराज्यीय व इतने ही अंतरजनपदीय बैरियर होंगे। अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय बैरियरों पर सीपीएमएफ के जवान तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले के भीतर 36 अंत:जनपदीय बैरियर भी बनाए गए हैं जहां स्टैटिक सर्विलांस टीम हर गतिविधि पर सतत निगाह बनाए रखेगी। 

500 से ज्यादा कैमरे लगवाए गए
इसके अलावा मतदान प्रक्रिया के दौरान अवांछित व उपद्रवी तत्वों पर नजर रखने के लिए चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि 500 के करीब सीसीटीवी कैमरे मतदान केंद्रों के आसपास लगवाए गए हैं। इसके अलावा आईट्रिपलसी से भी शहर भर में निगाह रखी जाएगी। 


एक  क्लिक पर मिलेगी सहकर्मियों की जानकारी
चुनाव में लगे पुलिसकर्मियों को इस बार अपने सहकर्मियों के बारे में जानकारी जुटाने में परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें एक क्लिक पर उनका नाम व नंबर पता चल जाएगा। पुलिस अफसरों ने बताया कि इसके लिए एक विशेष मोबाइल अप्लीकेशन ‘चक्रव्यूह’ तैयार किया गया है। इसके जरिए पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी पर अपने केंद्र पर लगे सहकर्मियों की जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर हासिल कर सकता है। खास बात यह है कि एप पर दिए लिंक पर क्लिक कर वह संबंधित सहकर्मी के पास कॉल भी कर सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed