फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   2.71 lakh students of state universities will have to take the exam

राज्य विवि में 20 जुलाई के बाद शुरू होगी परीक्षा, 31 अगस्त तक जारी होगा परिणाम 

Fri, 11 Jun 2021 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 11 Jun 2021 10:27 PM IST
सार

  •  20 जुलाई के बाद शुरू होगी परीक्षा, 31 अगस्त तक जारी होगा परिणाम
  •  स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक के 1.61 लाख छात्र किए जाएंगे प्रमोट

विज्ञापन
2.71 lakh students of state universities will have to take the exam
परीक्षा के लिए जुटी छात्रा। - फोटो : getty images

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष और परास्नातक के कुल दो लाख 71 हजार छात्र इस वर्ष की परीक्षा में शामिल होंगे, जबकि स्नातक प्रथम वर्ष एवं परास्नातक के एक लाख 61 हजार छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा। परीक्षा कब होगी और किस प्रकार आयोजित की जाएगी, इस पर चर्चा के लिए शुक्रवार को कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

विज्ञापन


बैठक में तय हुआ कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 15 जुलाई के बाद परीक्षा शुरू करा दी जाएगी। 20 अगस्त तक परीक्षा पूरी करा ली जाएगी और 31 अगस्त तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। छात्रों को परीक्षा केंद्रों में ज्यादा देर तक रुकना न पड़े, सो स्नातक की परीक्षा में प्रश्रपत्रों की संख्या घटा दी जाएगी। इसके साथ ही जो परीक्षा तीन घंटे में पूरी होती थी, उसके लिए अब डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


स्नातक प्रथम वर्ष के एक लाख 26 हजार और परास्नातक के 35 हजार यानी कुल एक लाख 61 हजार छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा प्रमोट किया जाएगा। वहीं, स्नातक द्वितीयवर्ष के एक लाख 20 हजार, तृतीय वर्ष के एक लाख 11 हजार और परास्नातक के तकरीबन 40 हजार छात्रों यानी कुल दो लाख 71 हजार छात्रों को परीक्षा देनी होगी। हालांकि परीक्षा समिति की बैठक में तय हुआ कि सोमवार को फिर से बैठक की जाएगी और इसमें तमाम बिंदुओं पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed